छत्तीसगढ़

उनके परिवार के बेहद करीब रहे पेट डॉग एंजल का निधन हो गया है। वरुण ने सोशल मीडिया पर एक इमोशनल वीडियो शेयर किया है

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

 वरुण धवन इन दिनों अपनी आगामी फिल्म बॉर्डर 2 (Border 2) के प्रमोशन में व्यस्त हैं। फिल्म के ट्रेलर को लेकर दर्शकों में खासा उत्साह है। इसी बीच वरुण की निजी जिंदगी से एक दुखद खबर सामने आई है। उनके परिवार के बेहद करीब रहे पेट डॉग एंजल का हाल ही में निधन हो गया है। इस नुकसान से वरुण और उनकी पत्नी नताशा दलाल गहरे सदमे में हैं।

वरुण धवन ने अपने पेट डॉग के निधन की जानकारी सोशल मीडिया के जरिए दी। उन्होंने एक भावुक वीडियो साझा किया, जिसमें एंजल के साथ बिताए गए कई खूबसूरत पल और तस्वीरें शामिल हैं। वीडियो में उनकी पत्नी नताशा दलाल भी नजर आ रही हैं। पोस्ट के साथ वरुण ने लिखा, “RIP एंजल। आज स्वर्ग को एक और फरिश्ता मिल गया। एक शानदार पपी और जोई की बेहतरीन बहन बनने के लिए धन्यवाद। हम तुम्हें बहुत मिस करेंगे। फिर मिलेंगे।

एंजल वरुण के परिवार का अहम हिस्सा थी और वह अक्सर अपने पेट डॉग के साथ तस्वीरें और वीडियो साझा करते रहते थे। एंजल के जाने से परिवार में शोक का माहौल है। इस दुखद खबर पर बॉलीवुड के कई सितारों ने भी संवेदना व्यक्त की है। शिल्पा शेट्टी, अदिति राव हैदरी, मौनी रॉय, टाइगर श्रॉफ और मृणाल ठाकुर समेत कई सेलेब्स ने सोशल मीडिया पर अपना दुख जताया।

वर्क फ्रंट की बात करें तो वरुण धवन जल्द ही फिल्म बॉर्डर 2 में नजर आएंगे, जिसमें उनके साथ सनी देओल, अहान शेट्टी और दिलजीत दोसांझ दिखाई देंगे। यह फिल्म 23 जनवरी 2026 को रिलीज होगी। इसके बाद वरुण फिल्म है जवानी तो इश्क होना है में भी नजर आएंगे।

Related Articles

Back to top button