छत्तीसगढ़प्रमुख खबरें

Raipur Crime : कट्टे की कर रहा था टेस्टिंग, दोस्त पर चला दी गोली, पुलिस ने आरोपित को पकड़ा

सच तक इंडिया रायपुर । दिनांक 18.01.2024 की रात्रि प्रार्थिया पुष्पा गुप्ता ने थाना उरला में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह न्यू राजेन्द्र नगर उरला रायपुर में रहती है। दिनांक 18.01.24 की रात्रि लगभग 10:30 बजे उसके भाई रवि गुप्ता पिता संजय गुप्ता उम्र 19 साल निवासी न्यू राजेन्द्र नगर उरला ने फोन कर बताया कि उसे चोट लगी है तथा वह उपचार कराने हेतु एक निजी अस्पताल में भर्ती है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

जिस पर प्रार्थिया अस्पताल जाकर अपने भाई से चोट लगने के संबंध में पूछताछ की तो प्रार्थिया के भाई रवि गुप्ता ने बताया कि वह रात्रि करीबन 08ः30 बजे काम करने अपने एक्टिवा वाहन से जा रहा था तो रास्ते में उसका दोस्त मोहित साहू मिला जो उसके साथ एक्टिवा में पीछे बैठ गया, दोनों उरला स्थित एक निजी फैक्ट्री में काम करते है। मोहित साहू ने रवि गुप्ता को बताया कि वह सिवान बिहार से कट्टा व जिंदा राउंड लेकर आया है जिसे वह चलाकर टेस्ट करना चाहता है। इसी दारौन रात्रि 09:30 बजे बृज टेªक एण्ड टाॅवर कंपनी सरोरा रोड पास पहुंचकर मोहित साह ने राउंड फायर कर टेस्ट करने हेतु कट्टा रवि गुप्ता को दिया रवि गुप्ता द्वारा फायर करने पर राउंड फायर नहीं होने से रवि गुप्ता ने कट्टा को मोहित साहू को दिया।

मोहित साहू द्वारा कट्टा से फायर करने पर राउंड फायर होकर रवि गुप्ता के दाहिने कूल्हे में लग गया, जिसे मोहित साहू द्वारा उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया। मोहित साहू द्वारा कट्टा से राउंड फायर करने पर रवि गुप्ता को चोट लगने सम्बन्धी प्रार्थिया की रिपोर्ट पर आरोपी मोहित साहू के विरूद्ध थाना उरला में धारा 308 भादवि. 25,27 आर्म्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी मोहित साहू को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 01 नग देषी कट्टा, 06 नग जिंदा राउंड एवं 01 नग राउंड का खाली खोखा जप्त कर आरोपी के विरूद्ध कार्यवाही किया गया।

पूछताछ में आरोपी मोहित साहू द्वारा कट्टा व राउंड को सिवान बिहार से क्रय कर लाना बताया गया है। आरोपी मोहित साहू वर्ष 2022 में थाना उरला से लूट के प्रकरण मे जेल निरूद्ध रह चुका है।

गिरफ्तार आरोपी – मोहित साहू पिता संजय साहू उम्र 19 साल निवासी सिवाान बिहार हाल पता – बजरंग नगर सरोरा थाना उरला रायपुर।

Related Articles

Back to top button