छत्तीसगढ़प्रमुख खबरें

रायपुर में पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची। पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रायपुर: खरोरा थाना क्षेत्र के ग्राम खसेरा निवासी 27 वर्षीय किशोर सारथी की हत्या के मामले में पुलिस ने चंद घंटों में ही राजफाश करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पत्नी ने ही अपने प्रेमी के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची और उसे अंजाम दिया।

आरोपियों में लिलेश उर्फ मुरू उर्फ कुलदीप और मृतक की पत्नी शामिल हैं। हत्या को सड़क दुर्घटना का रूप देने के लिए थार वाहन से टक्कर मारकर साजिश रची गई थी। पुलिस ने वारदात में प्रयुक्त थार वाहन को जब्त कर लिया है।

पुलिस के अनुसार 28 फरवरी को मृतक के भाई भागवत सारथी ने सूचना दी कि ग्राम मांठ स्थित सागौन वाटिका के पास सड़क किनारे किशोर का शव संदिग्ध हालत में पड़ा है। डॉग स्क्वॉड और एफएसएल टीम की जांच के बाद हत्या का मामला दर्ज कर विशेष टीम गठित की गई।

Related Articles

Back to top button