प्रमुख खबरेंराष्ट्रीय

सोना-चांदी ने बनाया नया इतिहास: गोल्ड ₹1.55 लाख के पार, सिल्वर ₹3.18 लाख पहुंची

नई दिल्ली:   चांदी ने भी बनाया नया रिकॉर्ड

सोने के साथ-साथ चांदी की कीमतों में भी जबरदस्त उछाल दर्ज किया गया।
1 किलो चांदी ₹19,249 महंगी होकर ₹3,18,960 प्रति किलो के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई। गुरुवार को चांदी ₹2,99,711 प्रति किलो पर कारोबार कर रही थी। साल 2026 के केवल 23 दिनों में ही सोना ₹22,233, चांदी ₹88,540 तक महंगी हो चुकी है, जिससे आम खरीदारों और निवेशकों की चिंता बढ़ गई है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

प्रमुख शहरों में 24 कैरेट सोने के ताजा भाव

जयपुर-    ₹1,59,860
दिल्ली-    ₹1,59,860
लखनऊ-    ₹1,59,860
अहमदाबाद-    ₹1,59,760
पटना-    ₹1,59,760
भोपाल-    ₹1,59,760
मुंबई-    ₹1,59,710
कोलकाता-    ₹1,59,710
चेन्नई-    ₹1,59,810

सोने की कीमतों में उछाल के 3 बड़े कारण

1. अंतरराष्ट्रीय तनाव और ग्रीनलैंड विवाद

वैश्विक स्तर पर बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव ने बाजारों को अस्थिर कर दिया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ग्रीनलैंड को लेकर दिए गए बयानों और यूरोप पर टैरिफ लगाने की चेतावनी से ट्रेड वॉर की आशंका गहराई है। ऐसे माहौल में निवेशक शेयर बाजार से पैसा निकालकर सेफ हेवन के रूप में सोने की ओर रुख कर रहे हैं।

2. डॉलर के मुकाबले रुपये की ऐतिहासिक गिरावट

घरेलू बाजार में सोने की कीमतें डॉलर-रुपया विनिमय दर से सीधे प्रभावित होती हैं। फिलहाल रुपया डॉलर के मुकाबले 91.10 के ऑल-टाइम लो पर पहुंच चुका है। कमजोर रुपये के कारण आयातित सोना महंगा पड़ रहा है, जिससे सोने का भाव ₹1.55 लाख के पार निकल गया।

3. सेंट्रल बैंकों की बढ़ती गोल्ड खरीद

दुनिया भर के केंद्रीय बैंक अपने विदेशी मुद्रा भंडार को सुरक्षित रखने के लिए लगातार सोने की खरीद बढ़ा रहे हैं। वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल के अनुसार, 2025 में रिकॉर्ड खरीद के बाद 2026 की शुरुआत में भी सेंट्रल बैंकों की मांग मजबूत बनी हुई है।

Related Articles

Back to top button