प्रमुख खबरेंराष्ट्रीय

Delhi Weather: बारिश ने तोड़ा 101 साल का रिकॉर्ड, 24 घंटे में 41.2 मिमी दर्ज हुई बरसात, ठिठुरन बढ़ी

सच तक इंडिया रायपुर दिल्ली। राजधानी में बारिश ने मौसम का मिजाज बदल दिया है। शनिवार को सुबह साढ़े आठ बजे तक पिछले 24 घंटे में बारिश का 101 साल का रिकॉर्ड टूट गया है। इस दौरान कुल 41.2 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। जबकि 3 दिसंबर, 1923 को एक दिन में सबसे अधिक 75.7 मिमी बारिश दर्ज की गई थी। मौसम विभाग के मुताबिक, यह 1901 के बाद दूसरी बार है, जब दिसंबर माह में एक दिन में इतनी बारिश रिकॉर्ड की गई है। साथ ही, मौसम विभाग ने बताया कि इस बारिश ने दिसंबर 2024 को मासिक बारिश के मामले में 1901 में शुरू हुए रिकॉर्ड के बाद से पांचवां सबसे ज्यादा बारिश वाला महीना बना दिया है। यही नहीं, 2011 से यह पहली बार है कि जब इस माह छह दिन बारिश दर्ज की गई है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

ऐसे में बारिश ने ठंड बढ़ा दी है। इस बीच आसमान में बादल छाए रहे। अलग-अलग इलाकों में हल्की बारिश की बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग ने बताया कि एक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ और पूर्वी हवाओं के साथ इसकी परस्पर क्रिया के कारण दिल्ली-एनसीआर में हल्की बारिश के साथ गरज रही है। शनिवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से छह डिग्री सेल्सियस ज्यादा 12.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

वहीं, अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई, जोकि सामान्य से पांच डिग्री सेल्सियस कम के साथ 15.8 डिग्री सेल्सियस रहा। इस बीच केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार दिल्ली में वायु गुणवत्ता में सुधार हुआ है। शाम चार बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 139 दर्ज किया गया। यह मध्यम श्रेणी में है, जोकि इस माह का सबसे कम एक्यूआई है। ऐसे में लोगों ने काफी दिनों बाद साफ हवा में सांस ली। इस बीच आसमान में बादल छाए रहे। जबकि कई इलाकों में बारिश ट्रेस की गई।

वर्ष, दिसंबर माह में एक दिन में रिकॉर्ड बारिश

1923 — 75.7

1997 — 25.6

1967 — 34.7

1936 — 34.0

1909 — 12.7

1985 — 8.2

2019 — 33.5

2024 — 41.2

Related Articles

Back to top button