CG Breaking: 2 बाइक की आमने-सामने हुई भिंड़त में 4 युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, 1 गंभीर रूप से घायल

सच तक इंडिया रायपुर : जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर में एक बड़ा सड़क हादसा हुआ है. 2 बाइक की भिड़ंत में 4 युवकों की मौत हो गई है. वहीं एक युवक गंभीर रूप से घायल है, जिसे इलाज के लिए रायगढ़ रेफर किया गया है. पूरा मामला तुमला थाना क्षेत्र का है.
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!जानकारी के मुताबिक, गंझियाडीह ग्राम में रात 9 बजे दो बाइक की टक्कर हुई. बताया जा रहा है कि दुर्घटनाग्रस्त एक बाइक पर तीन और एक बाइक पर 2 लोग सवार थे. इनमें सिर्फ एक ही युवक बच पाया, जिसका इलाज रायगढ़ में चल रहा है.मिली जानकारी के अनुसार मृतकों में खगेश्वर धोबी कोल्हेंनझरिया, चंदन नायक गंझियाडीह, उमा शंकर चौहान और कोल्हेंन झरिया निवासी है. चारों के शवों को फरसाबहार स्वास्थ्य केंद्र की मर्चुरी कक्ष में रखा गया है.

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया शोक प्रकट जशपुर जिले के तुमला क्षेत्र के गंझियाडीह धान मंडी में घटित बाइक दुर्घटना में 4 युवकों के देहावसान की हृदयविदारक सूचना प्राप्त हुई तथा एक युवक के गंभीर स्थिति में होने की खबर आ रही है। मैं प्रभु श्रीराम से दिवंगत आत्माओं को शांति एवं शोकसंतप्त परिजनों को संबल प्रदान करने की प्रार्थना करता हूँ। घायल युवक के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूँ।




