छत्तीसगढ़प्रमुख खबरें

रायपुर में 3 दिन रहेंगे देश के गृहमंत्री….नक्सलवाद के खात्मे पर बड़ी बैठक लेंगे अमित शाह…..

सच तक इंडिया रायपुर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज से तीन दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे पर रहेंगे। आज रात करीब 10:00 बजे वे रायपुर पहुंचेंगे। BSF या वायु सेना के विशेष विमान से शाह आएंगे। रायपुर में केंद्रीय गृहमंत्री 3 दिन बिताएंगे। अमित शाह का ये दौरा इस वजह से भी अहम है क्योंकि रायपुर में बैठकर वो देश से नक्सलवाद के खात्मे पर एक हाईप्रोफाइल बैठक लेंगे।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रायपुर में अमित शाह नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) के ऑफिस का उद्घाटन भी करेंगे। वो 25 अगस्त की दोपहर रायपुर से लौटेंगे। अमित शाह के साथ गृह मंत्रालय के आला अफसर भी रायपुर पहुंच रहे हैं। केंद्रीय गृहमंत्री तीन दिन तक रायपुर में ही रहेंगे। शाह विभाग की हर छोटी-बड़ी अपडेट रायपुर से ही लेंगे। आस-पास के राज्यों में नक्सल मूवमेंट की रिपोर्ट भी अफसरों से गृह मंत्री लेने वाले हैं। छत्तीसगढ़ के डीजीपी भी इसे लेकर रिपोर्ट तैयार करके बैठे हैं, जिसका प्रेजेंटेशन अमित शाह की मीटिंग में होगा।

अमित शाह 23 से 25 अगस्‍त तक रायपुर में रहेंगे। वो नवा रायपुर के एक रिजॉर्ट में रुकेंगे। गृहमंत्री 24 अगस्त 2024 को सुबह चम्पारण में महाप्रभु वल्लभाचार्य आश्रम का दौरा करेंगे । इसके बाद, इसी दिन सुबह 11:30 बजे होटल में छत्तीसगढ़ एवं पड़ोसी राज्यों के मुख्य सचिव और DGP के साथ अंतर्राज्यीय समन्वय बैठक में शामिल होंगे ।

इस बैठक के बाद दोपहर 2:30 बजे छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सुरक्षा एवं विकास संबंधी बैठक में सम्मिलित होंगे । केन्‍द्रीय गृहमंत्री अमित शाह 25 अगस्त 2024 को सुबह 10:30 बजे एन.सी.बी. ऑफिस, रायपुर का उद्घाटन करेंगे और समीक्षा बैठक में भाग लेंगे । इसके बाद होटल मेफेयर, रायपुर में दोपहर 01:30 बजे छत्तीसगढ़ में सहकारिता के विस्तार से संबंधित बैठक में शामिल होंगे । इस बीच वो प्रदेश के भाजपा नेताओं और मंत्रियों से सरकार और संगठन के काम-काज का ब्योरा लेंगे।

Related Articles

Back to top button