प्रमुख खबरेंमध्यप्रदेश एवं बुंदेलखंड

लोकसभा चुनाव 2024 : बालाघाट-जबलपुर में EVM में खराबी, परिवार संग कमलनाथ का मतदान, वोटिंग जारी

सच तक इंडिया रायपुर भोपाल। मध्य प्रदेश लोकसभा चुनाव के पहले चरण में आज छह सीटों पर मतदान है। सुबह सात बजे से मतदान शुरू हुआ। कई जगह ईवीएम मशीन में गड़बड़ी की खबर है। छिंदवाड़ा में एक पोलिंग बूथ पर कांग्रेस के हाथ के पंजे के निशान वाली थैली मिली। जिसे वहां मौजूद पुलिसकर्मी ने जांच के बाद जब्त कर लिया। यह थैली यहां कहां से आई इस बारे में अब तक कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

प्रथम चरण की छह सीटें पर प्रत्याशी

संसदीय क्षेत्र कुल अभ्यर्थी

सीधी 17

शहडोल 10

जबलपुर 19

मंडला 14

बालाघाट 13

छिंदवाड़ा 15

मंत्री ने किया मतदान

मध्य प्रदेश की मोहन यादव सरकार में पीएचई मंत्री संपतिया उईके ने भी मतदान किया। उन्होंने मंडला में वोट डाला। इस दौरान वे आम मतदाताओं की तरह लाइन में लगी नजर आईं।

Related Articles

Back to top button