छत्तीसगढ़प्रमुख खबरें

LPG cylinders price: 6 महीने बाद सस्ता हुआ गैस सिलेंडर, नए साल में इतने रुपए में मिलेगा सिलेंडर

सच तक इंडिया रायपुर दिल्ली। साल 2025 की शुरुआत एक राहत भरी खबर के साथ हुई है। देश में जुलाई 2024 के बाद पहली बार कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है। हालांकि, घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में इस बार कोई बदलाव नहीं हुआ है। आखिरी बार घरेलू सिलेंडर की कीमतों में मार्च 2024 में होली से पहले 100 रुपये की कटौती की गई थी।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

हर महीने की पहली तारीख को देश की तेल कंपनियां गैस सिलेंडर के दाम अपडेट करती हैं। जनवरी 2025 में जहां कमर्शियल गैस सिलेंडर के दामों में मामूली गिरावट आई है, वहीं घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतें मार्च 2024 के स्तर पर स्थिर बनी हुई हैं। आइए जानते हैं प्रमुख महानगरों में मौजूदा कीमतें।

घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतें (14.2 किलो):

दिल्ली: ₹803

कोलकाता: ₹829

मुंबई: ₹802.50

चेन्नई: ₹818.50

कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में गिरावट:

करीब छह महीने बाद कमर्शियल सिलेंडर के दाम घटे हैं। नई कीमतें इस प्रकार हैं:

दिल्ली: ₹1,804 (₹14.5 की कमी)

कोलकाता: ₹1,911 (₹16 की कमी)

मुंबई: ₹1,756 (₹15 की कमी)

चेन्नई: ₹1,966 (₹14.5 की कमी)

Related Articles

Back to top button