प्रेमी ने किया सुसाइड, CCTV में कैद……. युवक को प्रेमिका से धोखा मिला तो लगाई फांसी…

सच तक इंडिया रायपुर छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में एक युवक ने प्रेमिका से धोखा मिलने पर खुदकुशी कर ली। सुसाइड का लाइव वीडियो भी सामने आया है। वहीं, परिजनों ने लड़की और उसके परिवार पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया है। बताया जा रहा है कि दोनों ने चोरी-चुपके शादी भी कर ली थी। मामला पाली थाना इलाके के परसदा गांव का है। जानकारी के मुताबिक, 27 साल का शिवम जायसवाल MP के अनुपपुर जिले के मौहारी गांव का रहने वाला था। वह छत्तीसगढ़ में मामा के घर रहता था। यहीं उसने 5 सितंबर को उसने दोस्तों के साथ ही रस्सी खरीदी। इसके बाद घर आकर फंदा बनाया और दोस्तों को फोटो भी भेजा।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!दोस्तों को फोटो भेजने पर उसका एक दोस्त घर आया और समझाइश देकर साथ में ही सो गया। इसी दौरान रात में शिवम ने फांसी लगाकर जान दे दी। साथ में रुके दोस्त ने यह नजारा देखा, तो वहां से भाग गया। इसमें दोस्तों की भूमिका भी संदिग्ध है। बताया जा रहा है कि, शिवम परसदा गांव में अपने मामा की हार्डवेयर की दुकान चलाता था। यहीं गांव की ही किसी जायसवाल लड़की के साथ उसका प्रेम-प्रसंग चल रहा था। धीरे-धीरे दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ने लगीं और वे एक-दूसरे से मिलने लगे
पिछले डेढ साल से दोनों रिलेशनशिप में थे। दोनों के परिवार को इसकी जानकारी भी थी। शिवम ने अपने परिजन से शादी करने की बात भी कही थी। तब परिवार ने घर में बड़े भाई-बहन होने का हवाला दिया और बाद में शादी करने की बात कही।



