अंतरराष्ट्रीय कथा महोत्सव में उर्मि द्वारा स्वरचित कहानी की प्रस्तुति एवं मंच संचालन

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
रायपुर। गृह स्वामिनी अंतर्राष्ट्रीय द्वारा मुंशी प्रेमचंद जयंती के उपलक्ष्य में मुंशी जी को समर्पित अंतरराष्ट्रीय कथा महोत्सव के लाइव प्रसारणों की श्रृंखला में दिनांक 4/8/23 को गृह स्वामिनी अंतरराष्ट्रीय की नेशनल अंबैसडर उर्मिला देवी उर्मि द्वारा स्वरचित कहानी ..जीवन की मुस्कान. का पाठ किया गया , जिसे दर्शकों ने खूब सराहा और उर्मि द्वारा संचालित इस कार्यक्रम में डॉ श्रीमती कमल वर्मा , डॉक्टर मृणालिका ओझा , श्री राजेंद्र ओझा , श्रीमती रत्ना पांडे और श्रीमती किरण बिन्नानी ने स्वरचित संदेशपरक कहानियों का पाठ कर देश- विदेश के सभी दर्शकों को मंत्रमुग्ध सा कर दिया।
अंतर्राष्ट्रीय कथा महोत्सव की इस कड़ी का सफल संचालन भी उर्मि (छत्तीसगढ़ )द्वारा किया गया।
गृहस्वामिनी अंतरराष्ट्रीय की संस्थापक एवं संपादक अर्पणा संत सिंह ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया ।




