रेंज साइबर रायपुर की कार्यवाही, शेयर ट्रेडिंग के नाम से ठगी में मोबाइल अरेंज करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पूर्व में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है

सच तक इंडिया रायपुर प्रार्थी रश्मि ने शेयर ट्रेडिंग में मुनाफा कमाने के नाम से उनसे 88 लाख रुपए की ठगी होने की रिपोर्ट रेंज साइबर थाना में दर्ज कराई थी। विधि अनुसार कार्यवाही करते हुए रेंज साइबर थाना में अपराध क्रमांक 14/24 धारा 318,4 (3-5) बीएनएस पंजीबद्ध किया गया था।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!श्रीमान पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज श्री अमरेश मिश्रा द्वारा रेंज साइबर थाना रेंज रायपुर की टीम को तकनीकी साक्ष्य एकत्र कर आरोपियों को गिरफ्तार करने के संबंध में निर्देश दिया गया। निर्देसानुसार कार्यवाही करते हुए विवेचना क्रम में आरोपी को दिनांक 21/9/24 को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा हेतु भेजा गया है। प्रकरण में 57 लाख रुपए बैंक खाता में होल्ड कराया गया है।

गिरफ्तार आरोपी
बजरंग यादव पिता जलेश्वर यादव उम्र 32 वर्ष पता माधुपुर, मुर्शिदाबाद, वेस्ट बंगाल



