छत्तीसगढ़प्रमुख खबरें

युवती से प्रेम संबंध को लेकर वाद विवाद, फिर चली गोली, दोनों आरोपी हिरासत में

सच तक इंडिया रायपुर। राजधानी के  थाना तेलीबांधा क्षेत्र स्थित हाईपर क्लब के पार्किंग ग्राउंड में प्रेमिका के विवाद में दो युवकों में विवाद हो गया। विवाद इस कदर बढ़ा, कि एक आरोपी ने नशे में गोली चला दी। प्रत्यक्षदर्शियों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनो युवको को हिरासत में लिया है। आरोपियों का नाम रोहित तोमर और विकास अग्रवाल बताया जा रहा है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

मिली जानकारी के अनुसार थाना तेलीबांधा क्षेत्र स्थित हाइपर क्लब के पार्किंग ग्राउंड में रात लगभग 11.30 बजे गुढ़ियारी निवासी विकास अग्रवाल और भाटागांव निवासी रोहित तोमर किसी युवती से पुराने प्रेम संबंध की बात को लेकर विवाद हो गया। इसके बाद रोहित ने तैश में आकर विकास अग्रवाल पर हमला करते हुए उसके गाड़ी में तोड़ फोड़ कर हमला कर दिया।

वहीं विकास अग्रवाल ने भी रोहित तोमर के ऊपर अपनी लाइसेंसी पिस्टल से फायर कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रायपुर लखन पटले, नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाइन मनोज ध्रुव व सीएसपी क्राईम दिनेश सिन्हा थाना तेलीबांधा और एसीसीयू की टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है

Related Articles

Back to top button