छत्तीसगढ़प्रमुख खबरें
छत्तीसगढ़ में फिर बढ़े कोरोना के मामले, मिले 8 नए केस

सच तक इंडिया रायपुर। छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमण के मामले फिर बढ़ रहे है। प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 8 नए मरीजों की पहचान हुई है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!राज्य कंट्रोल एंड कमांड सेंटर से प्राप्त जानकारी के अनुसार स्वास्थ्य विभाग ने शनिवार को प्रदेश में 1765 सैंपलों की जांच की। जिसमें बिलासपुर से 2, रायपुर से 3, कांकेर से 1 और बालोद से 3 नए मरीज सामने आए है। जबकि प्रदेश के अन्य जिलों से कोरोना का कोई नया मामला सामने नहीं आया है। वर्तमान में प्रदेश में कोरोना मरीजों की एक्टिव संख्या 92 है। रायपुर जिले में सबसे अधिक कोरोना के 37 एक्टिव मामले है।



