भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता संजय श्रीवास्तव बनाये गये प्रदेश महामंत्री
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता संजय श्रीवास्तव को प्रदेश महामंत्री बनाए जाने पर उनके कार्यकर्ताओं ने जोशीला स्वागत करते हुए शंकर नगर में जमकर आतिशबाजी की। प्रदेश कार्यालय से जैसे ही प्रदेश महामंत्री की घोषणा हुई उसके बाद से निवास पर कार्यकर्ताओं की भीड़ जमा हो गई। सैकड़ो की संख्या में कार्यकर्ताओं ने नए भाजपा महामंत्री का पुष्पगुच्छ से स्वागत अभिनंदन करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर भाजपा महामंत्री संजय श्रीवास्तव ने सभी कार्यकर्ताओं का अभिवादन स्वीकार करते हुए उन्हें धन्यवाद कहा। प्रदेश प्रवक्ता संजय श्रीवास्तव को प्रदेश महामंत्री की पहली बार एक बड़ी जिम्मेदारी मिली है जिस वजह से उनके समर्थकों और कार्यकर्ताओं में भरी जोश उल्लास देखने को मिला है। कार्यकर्ताओं और समर्थक रात 10:00 बजे ढोल बाजे के साथ महामंत्री के घर पहुंचे और इसके बाद शीघ्र ही आतिशबाजी शुरू की। उत्तर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा नेता संजय श्रीवास्तव तीन बार पार्षद रहे हैं और रायपुर नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष के रूप में भी अपनी अहम भूमिका निभा चुके हैं। विधानसभा चुनाव में पार्टी ने उन्हें सरगुजा संभाग का प्रभारी बनाया था और यहां से सभी प्रत्याशियों को 100% जीत मिली। इसके बाद पार्टी ने उन्हें बहुत बड़ी जिम्मेदारी संभाली है जिसे लेकर कार्यकर्ताओं में बहुत उत्साह है।