छत्तीसगढ़प्रमुख खबरें

कांकेर जिले में BJP नेता की हत्या, बीच बाजार मारी गोली, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष

घटना पखांजूर इलाके के पुराना बाजार की है। बीजेपी नेता और जिला उपाध्यक्ष असीम राय पखांजूर के पुराना बाजार पहुंचे थे।

सच तक इंडिया रायपुर कांकेर . छत्तीसगढ़ में कांकेर जिले के पखांजूर में पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष और भारतीय जनता पार्टी के नेता असीम राय की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। रविवार रात 8 बजे अज्ञात लोगों ने वारदात को अंजाम दिया है। फायरिंग पखांजूर के पुराना बाजार में हुई। गोली लगने के बाद उन्हें अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें ने मृत घोषित कर दिया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

मिली जानकारी के मुताबिक घटना पखांजूर इलाके के पुराना बाजार की है। बीजेपी नेता और जिला उपाध्यक्ष असीम राय पखांजूर के पुराना बाजार पहुंचे थे। इस दौरान अज्ञात आरोपी ने उन्हें गोली मार दी। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। असीम राय को अस्पताल भिजवाया गया। अस्पताल में भारी संख्या में स्थानीय और बीजेपी कार्यकर्ता मौजूद हैं।

घटना की जानकारी मिलने के बाद कांकेर पुलिस मौके पर पहुंची हुई है। मामले की जांच की जा रही है। मृतक बीजेपी नेता असीम राय पखांजूर नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष भी थे। बीजेपी नेता की बाजार में हुई हत्या के बाद जिले में हड़कंप है। पुलिस घटना के कारणों का पता लगाने में जुट गई है। नक्सल वारदात के एंगल से भी जांच की जाएगी। पुलिस जांच के बाद ही कुछ कहने की बात कह रही है।

Related Articles

Back to top button