छत्तीसगढ़प्रमुख खबरें

उर्मिला साहित्य रत्न सम्मान 2023  के लिए चयनित 

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!


रायपुर। छत्तीसगढ़ की सुप्रसिद्ध कवयित्री एवं साहित्यकार उर्मिला देवी उर्मि के विशाल आलेख संग्रह _”उत्साह आपका :: जीत भी आपकी” का चयन साहित्य रत्न सम्मान 2023 के लिए किया गया है। साहित्य में विशेष योगदान के लिए भारत की विभिन्न साहित्यिक संस्थाओं द्वारा हिंदी भाषा भूषण , ‌साहित्य भूषण , विश्व हिंदी गौरव , छत्तीसगढ़ भूषण , ग्लोबल अचीवर्स अवॉर्ड , साहित्य वैभव, हिंदी भाषा गौरव ,मरुधर गौरव, साहित्य श्री सम्मान एवं अन्य कई प्रतिष्ठित पुरस्कारों के साथ ही हॉन्गकोंग, मकाउ ,मॉरीशस, थाईलैंड ,मलेशिया, इंडोनेशिया, बैंकॉक, वियतनाम, कंबोडिया ,दुबई अबू धाबी इत्यादि देशों के विभिन्न मंचों पर सम्मानित उर्मि के 108 आलेखों से सुसज्जित ग्रंथ को विद्योत्तमा साहित्य रत्न सम्मान 2023 के लिए चुना जाना साहित्य जगत के लिए हर्ष का विषय है ।
उर्मि को यह सम्मान जनवरी 2024 में आयोजित एक राष्ट्रीय समारोह में प्रदान किया जाएगा ।
विशेष उल्लेखनीय है कि यह ग्रंथ खरीदी के लिए अमेजॉन पर उपलब्ध है ‌ और इसकी बिक्री से प्राप्त धनराशि को आदिवासी कन्याओं की शिक्षा के लिए भेंट किया जाएगा ।
..

Related Articles

Back to top button