जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में चरोदा में हुआ रंगारंग कार्यक्रम

भिलाई। श्री मुक्तेश्वर महादेव मंदिर मैदान चरोदा में जन्माष्टमी के उपलक्ष्य पर आयोजक भावेश बघेल कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष प्रदेश कांग्रेस कमिटी ओबीसी विभाग द्वारा विशाल भंडारे के साथ कार्यक्रम की शुरुवात की गई उसके बाद शाम को दही हंडी में प्रतिभोगियो ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया उसमे अरजुंदा से पधारे सुप्रसिद्ध लोक कला मंच के कलाकारों ने अपनी मनमोहक प्रस्तुति दी जिसका आनंद क्षेत्र की जनता ने देर रात लिया एवं रात्रि 12 बजे महाआरती का आयोजन किया गया उसमे भी सभी कृष्ण भक्तो ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई और कृष्ण भक्ति का आनंद लिया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

दही हंडी प्रतियोगिता में चरोदा की टीम विजेता रही और 31000 रुपए का नगद इनाम अपने नाम किया।
उक्त कार्यक्रम में धरसीवा विधायक अनिता योगेंद्र शर्मा,चरोदा सरपंच छागेंद्र वर्मा,धरसीवा वहीदा रहमान, मिराज बेग,पोषण बघेल,संजू निर्मालकर,अभिजीत सिंह साहू,वैभव शुक्ला,हरी वर्मा,हितेश बघेल,कुशाग्र पांडे एवं बड़ी संख्या में कृष्ण भक्तो ने कृष्ण भक्ति का आनंद लिया।




