छत्तीसगढ़प्रमुख खबरें

गुढ़ियारी के दही हांडी मैदान में आयोजित हुआ मटकी फोड़ कार्यक्रम

रायपुर,8 सितम्बर 2023।छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर की पावन भूमि गुढ़ियारी में प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी सार्वजनिक दही हांडी उत्सव समिति एवं श्री हनुमान मंदिर ट्रस्ट के विशेष सहयोग से भगवान श्री कृष्ण जन्मोत्सव के अवसर पर शुक्रवार को शाम 4 बजे से दही-हांड़ी उत्सव प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। रायपुर में गुढ़ियारी के हनुमान मंदिर स्थित दही-हांडी मैदान में प्रदेश का सबसे बड़ा मटकी फोड़ का कार्यक्रम हुआ। यह आयोजन पिछले 13 सालों से लगातार हो रहा है. इस बार झारखंड, महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश सहित कई राज्यों के लगभग 26 गोविंदा टोलियाें ने हिस्सा लिया। विजेता गोविंदा टोली को पांच लाख 51 हजार रूपये का इनाम दिया गया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

कार्यक्रम में अतिथि के तौर पर भाजपा एवं कांग्रेस के विधायक सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। आज के कार्यक्रम में लगभग 10 हजार से भी ज्यादा की भीड़ रही। मीडिया को जानकारी देते हुए कार्यक्रम के आयोजक बसंत अग्रवाल ने बताया, कृष्ण जन्मोत्सव के अवसर पर दही हांडी उत्सव प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें प्रदेश के ही नहीं बल्कि महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश, झारखंड एवं उड़ीसा समेत कई राज्यों से गोविंदा टोलिया प्रतिभागी के रूप में प्रतियोगिता में हिस्सा लेने पहुंची. इस वर्ष भी विजेता टोली को पुरस्कार स्वरूप 5 लाख 51 हजार रुपए दिए गए। यह उत्सव प्रतियोगिता पूर्णता निशुल्क रही। भक्तों के मनोरंजन के लिए छत्तीसगढ़ के सुप्रसिद्ध गायिका आरु साहू ने सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी। ओड़िशा के कलाकारों ने घंटा बाजा का प्रदर्शन भी किया। साथ ही साथ ग्रीस युक्त खंबा एवं वृंदावन से आई कृष्ण लीला की मनमोहक झांकी की प्रस्तुति दी जो विशेष आकर्षण का केंद्र रहा।

Related Articles

Back to top button