छत्तीसगढ़प्रमुख खबरें

पिंटू खन्ना के कांग्रेस प्रवेश पर गुटबाज़ी अब होंगी तेज?

महासमुंद संवाददाता।  शहर के पिंटू खन्ना के कांग्रेस प्रवेश के बाद कांग्रेस में घमासान मचने की संभावना है। बताया जाता है कि पिंटू खन्ना के खिलाफ कई आपराधिक मामले दर्ज होने के बाद भी गुपचुप तरीके से कांग्रेस भवन में उनके कांग्रेस प्रवेश को लेकर सवाल उठाए जा रहे हैं। इसे लेकर कांग्रेस के जमीनी कार्यकर्ता व पदाधिकारी भी नाखुश बताए जा रहे हैं और उनका मानना है कि विपक्षी पार्टी को बैठे बिठाए एक मुद्दा उनकी झोली में डाल दिया गया है। साथ ही आने वाले दिनों में कांग्रेस को नुकसान होने की बात से भी इंकार नहीं किया जा सकता है।
गौरतलब है कि गुरूवार को कांग्रेस भवन में पिंटू खन्ना का कांग्रेस प्रवेश कराया गया। इसे लेकर शहर में कई तरह की चर्चाएं हो रही है। बताया जाता है कि या दबी जुवान से शहर में सट्टेबाजी के साथ ही कई अनैतिक कामों में लिप्त होने के बाद पिंटू खन्ना को कांग्रेस प्रवेश कराया गया है। जानकारी मिली है कि पिंटू खन्ना पिछले कुछ दिनों से कांग्रेस संगठन के जिला स्तरीय कुछ नेताओं के संपर्क में थे। आज गुरूवार को पार्टी के कुछ जिला स्तरीय पदाधिकारियों की मौजूदगी में पिंटू खन्ना का कांग्रेस प्रवेश हो गया। बताया जाता है कि पिंटू खन्ना के कांग्रेस प्रवेश को लेकर अधिकतर कांग्रेस पदाधिकारी नाखुश थे। बावजूद इसके कुछ पदाधिकारियों ने अपनी मनमानी करते हुए पिंटू खन्ना को कांग्रेस प्रवेश कराया है। जिसका जनता के बीच में गलत संदेश जा सकता है। हालांकि जमीनी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को खबर मिलने के बाद वे भी भौचक्के रह गए। ऐसे में कांग्रेस पार्टी में निष्ठा से जुड़े जमीनी कार्यकर्ताओं के जेहन में यह सवाल उठ रहा है कि आखिर ऐसे व्यक्ति को कांग्रेस प्रवेश का औचित्य क्या है। नाम नहीं छापने की शर्त पर एक जिम्मेदारी कांग्रेस पदाधिकारी का कहना है कि पिंटू खन्ना के कांग्रेस प्रवेश से जनता के बीच में कांग्रेस की छवि धूमल होने की संभावना है। क्योंकि क्षेत्र की जनता पिंटू खन्ना के अनैतिक कार्यों में संल्पिता की बात से वाकिफ हैं। वहीं विपक्षी पार्टी को भी कांग्रेस को घेरने का बेहतर मौका हाथ लगा है। उन्होंने यह भी बताया कि पिछले पौने पांच साल के कार्यकाल में भूपेश सरकार के नेतृत्व में पूरे जिले में चहुंमुखी विकास हुआ है और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से कांग्रेस ने पहले से और अच्छी पकड़ बनाई। लिहाजा शहर के साथ ही ग्रामीण इलाकों से लगातार आम लोगों का कांग्रेस की ओर झुकाव हो रहा है। ऐेसे में पिंटू खन्ना के कांग्रेस प्रवेश से कांग्रेस को नुकसान होने की बात से इंकार नहीं किया जा सकता है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Related Articles

Back to top button