छत्तीसगढ़प्रमुख खबरें

कांग्रेस कार्यकर्ताओं के नाम की तख्ती लगा के किया गया सम्मान

रायपुर। आज भावेश बघेल प्रदेश महामंत्री, प्रदेश कांग्रेस कमिटी (ओबीसी विभाग) के द्वारा कार्यकर्ताओं के सम्मान करने के लिए नए अभियान आगाज  की शुरुवात की गई। इस नए अभियान के तहत खरोरा ब्लॉक अध्यक्ष श्री सौरभ मिश्रा जी, खरोरा ब्लॉक महिला अध्यक्ष श्रीमती सरोजनी वर्मा जी, धरसीवा ब्लॉक अध्यक्ष श्री दुर्गेश वर्मा एवं धरसीवा ब्लॉक महिला अध्यक्ष श्रीमती मंजू वर्मा जी सम्मान उनके नाम की तख्ती उनके निवास में लगा कर किया गया। कार्यकताओं के सम्मान करने की शुरुवात आज से हुई इस कड़ी में निरंतर जारी है। साथ ही वरिष्ठ कार्यकर्ता, पदाधिकारीगण बूथ,सेक्टर एवं जोन प्रभारी,सरपंचों का सम्मान किया जाएगा।
उक्त कार्यक्रम में राजकुमार साहू कुंदन वर्मा,अभिजीत सिंह साहू,हरी वर्मा,प्रमोद पल एवं सभी कांग्रेस जन उपस्थित थे।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Related Articles

Back to top button