प्रमुख खबरेंराष्ट्रीयविशेष
Trending

आप के राष्ट्रीय पार्टी बनने के बाद जालंधर की जीत और यूपी में एंट्री से बढ़ा केजरीवाल का कद

पंजाब की लोकसभा सीट पर जीत और उत्तरप्रदेश के निकाय चुनावों में आप की शानदार एंट्री ने इस नई राष्ट्रीय पार्टी को उत्साहित किया।

मिहिर कुर्मी 

आम आदमी पार्टी को राष्ट्रीय पार्टी के रूप में दर्जा मिलने के बाद उसका यह पहला चुनाव था। जिसमें कर्नाटक चुनाव में कुछ सफलता नहीं मिल पायी पर पंजाब की लोकसभा सीट पर जीत और उत्तरप्रदेश के निकाय चुनावों में आप की जीत ने इस नई राष्ट्रीय पार्टी का मनोबल बढ़ा दिया है।

दिल्ली में AAP का विकल्प कोई नहीं:

आम आदमी पार्टी पहली बार चुनाव 2013 में लड़ी थी। पहली बार दिल्ली विधानसभा का चुनाव लड़ने के बाद आप कांग्रेस से साथ मिलकर सरकार बनाने में कामयाब हुई थी। लेकिन गठबंधन सरकार केवल 49 दिन ही चल पाई थी।इसके बाद 2015 में दूसरी बार दिल्ली विधानसभा चुनाव लड़ी और प्रचंड बहुत से अपने दम पर सरकार बनाने में कामयाब हुई। तीसरी बार भी साल 2020 में दिल्ली प्रचंड बहुमत से आम आदमी पार्टी अपनी सरकार बनाने में कामयाब हुई।दिसंबर 2022 में आप ने दिल्ली नगर निगम पर काबित बीजेपी को निगम की सत्ता से बेदखल करने में कामयाब हुई। वहीं हाल ही में आये दिल्ली में अधिकारियों के ट्रांसफर आदि सम्बंधित सुप्रीम कोर्ट के दिल्ली सरकार के पक्ष में फैसले से आप में नई ऊर्जा आयी है।

पंजाब में लोकप्रियता बरकरार:

कर्नाटक विधानसभा चुनाव के साथ ही पंजाब के जालंधर लोकसभा सीट के लिए उपचुनाव हुआ। इस सीट पर कांग्रेस के दशकों पुराने वर्चस्व को समाप्त करते हुए आप प्रत्याशी सुशील रिंकू ने चुनावी जीत हासिल की है। इसस साफ हो गया है कि पंजाब में अपनी सरकार बनने के बाद भी आप की लोकप्रियता पहले की तरह बरकरार है। आप के सुशील रिंकू ने अपनी निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस की करमजीत कौर चौधरी को 58,691 मतों के अंतर से हराया। विदित हो कि विधानसभा चुनाव में आप को 78.6% वोट मिले थे। 117 में से 92 सीटों पर पार्टी को जीत मिली थी।

यूपी निकाय चुनाव में 108 सदस्य:

ताजा यूपी निकाय चुनाव के परिणाम आप के लिए सुखद कहा जा सकता है। पार्टी यूपी में चुनावी जीत का खाता खोलने में कामयाब हुई है।यूपी मेयर चुनाव में आप की उपलब्धि शून्य है लेकिन 8 नगर निगम पार्षद, 3 नगर पालिका परिषद अध्यक्ष, 30 नगर पालिका परिषद सदस्य, 6 नगर पंचायत अध्यक्ष, 61 प्रत्याशी पंचायत सदस्य बनने में सफल हुए हैं. निकाय चुनाव में अभी तक आप के कुल 108 प्रत्याशी जीत हासिल करने में कामयाब हुए हैं।

एक समय आएगा जब हर जगह जीतेंगे- केजरीवाल

कर्नाटक में बीजेपी को मिली हार पर अरविंद केजरीवाल ने कहा कहना है कि उन्हें समझ लेना चाहिए कि इस तरह के हथकंडे अब काम नहीं करते। उन्होंने कहा, ‘वे काम तो करते नहीं. बिना काम किए, उलटी-सीधी बात करते हैं. उससे कुछ नहीं होता है।आप के प्रदर्शन के बारे में पूछे जाने पर केजरीवाल ने कहा कि यह तो शुरुआत है। एक समय आएगा जब हम वहां (कर्नाटक में) और हर जगह जीतेंगे। आप ने कर्नाटक विधानसभा चुनाव में 209 विधानसभा सीट पर अपने उम्मीदवार उतारे थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button