छत्तीसगढ़प्रमुख खबरें

11 से 14 अगस्त तक भाजपा करेगी तिरंगा यात्रा, कार्यकर्ताओं में जोश भरेगी भाजपा, नितिन नबीन ने दिग्‍गजों संग बनाई रणनीति

सच तक इंडिया रायपुर। छत्तीसगढ़ में विधानसभा और लोकसभा चुनाव में जीत से उत्साहित भाजपा ने नगरीय निकाय चुनाव की तैयारी तेज कर दी है। नवंबर-दिसंबर में निकाय चुनाव हैं। इसके पहले भाजपा अपने कार्यकर्ताओं में जोश भरने के लिए प्रदेशभर में 11 से 14 अगस्त 2024 तक तिरंगा यात्रा का आयोजन करने जा रही है। इस कार्यक्रम में युवा मोर्चा की अग्रणी भूमिका होगी। 13 से 15 अगस्त तक प्रत्येक कार्यकर्ता प्रत्येक घर और व्यावसायिक केंद्रों पर ‘हर घर तिरंगा’ फहराने के लिए अपनी भागीदारी सुनिश्चित करेंगे।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

इन कार्यक्रमों में बच्चों की भागीदारी की जाएगी, ताकि वे राष्ट्रीय एकता की भावना से ओतप्रोत रहें। 13 से 15 अगस्त तक प्रत्येक कार्यकर्ता ‘हर घर तिरंगा’ फहराने के लिए लोगों को प्रेरित करेंगे। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रभारी और बिहार के कैबिनेट मंत्री नितिन नबीन ने पहले प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक ली। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव और प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय मौजूद रहे।

हर घर तिरंगा अभियान से जुड़ें : नितिन नबीन

भाजपा प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन ने ‘हर घर तिरंगा अभियान’ पर कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के लोकप्रिय कार्यक्रम ‘मन की बात’ की 112वीं और तीसरे कार्यकाल की दूसरी कड़ी में हर घर तिरंगा का उल्लेख किया है। जिसमें उन्होंने कहा था कि 15 अगस्त का दिन अब दूर नहीं है। अब तो 15 अगस्त के साथ एक और अभियान जुड़ गया है, ‘हर घर तिरंगा’ अभियान।

पिछले कुछ वर्षों से तो पूरे देश में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के लिए सबका जोश हाई रहता है। ‘हर घर तिरंगा’ अभियान- तिरंगे की शान में एक यूनिक फेस्टिवल बन चुका है। इसे लेकर अब तो तरह-तरह के इनोवेशन भी होने लगे हैं। 15 अगस्त आते-आते, घर में दफ्तर में कार में तिरंगा लगाने के लिए तरह-तरह के प्रोडक्ट दिखने लगते हैं। तिरंगे को लेकर ये उल्लास, ये उमंग हमें एक दूसरे से जोड़ती है। नितिन ने कहा कि इस अभियान से सभी को जुड़ना चाहिए।

डाकघरों में मिलेगा राष्ट्रीय ध्वज : किरण सिंह देव

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने बताया कि आठ से 10 अगस्त तक जिला और मंडल स्तर पर बैठकें होंगीं। राष्ट्रीय ध्वज की उपलब्धता सभी डाकघरों के साथ-साथ अन्य बिक्री केंद्रों पर रहेगी। बैठक में हर घर तिरंगा अभियान के प्रदेश संयोजक संजय श्रीवास्तव, विभाजन विभीषिका दिवस के कार्यक्रमों के संयोजक अनुराग सिंह देव, एक पेड़ मां के नाम के विषय पर सरला कोसरिया,लक्ष्मी वर्मा ने विस्तार से जानकारी रखी।

बैठक में प्रदेश महामंत्री जगदीश (रामू) रोहर, प्रदेश महामंत्री राम जी भारती, मंत्री लखन लाल देवांगन प्रदेश उपाध्यक्ष शिवरतन शर्मा, निर्मल सिन्हा, मधुसूदन यादव, शसरला कोसरिया, उद्धेश्वरी पैकरा, प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव व अन्य मौजूद रहे।

निगम मंडलों की नियुक्ति पर मंथन, जिलों से भी लेंगे सहमति

भाजपा के प्रदेश कोर ग्रुप की बैठक में शनिवार को निगम-मंडलों में नियुक्ति को लेकर चर्चा हुई। भाजपा के शीर्ष प्रदेश के पदाधिकारियों ने स्पष्ट कर दिया कि निगम-मंडलों की नियुक्ति में देरी नहीं होनी चाहिए। इसके लिए भाजपा के जिला स्तर के संगठनों से भी सहमति दी जानी चाहिए। इसी तरह नगरीय- निकाय व पंचायत चुनाव की तैयारियों को लेकर भी रणनीति बनी।

Related Articles

Back to top button