छत्तीसगढ़प्रमुख खबरें

भगवान महावीर स्वामी के 2622 वें जन्मकल्याणक के उपलक्ष्य में अनेक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे

 

रायपुर। विगत दिनों जैन समाज की बैठक सम्पन्न हुई, जिसमे 3 अप्रैल को महावीर जन्मकल्याणक बड़े धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया | जैन समाज द्वारा प्रतिवर्षानुशार इस वर्ष भी भगवान महावीर जन्मकल्याणक के सुअवसर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए है | 30 मार्च से 3 अप्रैल तक पाँच दिवसीय कार्यक्रम के प्रथम दिन नवपद जी की पूजा आयोजित की गई एवं श्री यति यतन महिला मण्डल द्वारा थाली सजाओ, भगवान का चित्र सजाओ, गहुली बनाओ आदि प्रतियोगिता का आयोजन किया गया | द्वितीय दिन प्रश्नोत्तरी, पेंटिंग, कहानी सुनाओ, धार्मिक तंबोला आदि कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं | कार्यक्रम के तीसरे चौथे एवं अंतिम दिन प्रतिदिन प्रात: 5.45 को शहर के विभिन्न मार्गों में प्रभात फेरी निकाली जाएगी तत्पश्चात श्री वर्धमान ग्रुप द्वारा नवकारसी की व्यवस्था रखी गई है | चतुर्थ दिन श्री शांतिनाथ भवन में धर्मरक्षक श्री शांतिनाथ जैन मण्डल द्वारा सभी समाज व वर्ग के लिए निः शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया है, जिसमे नवकार हॉस्पिटल रायपुर के डॉक्टर उपलब्ध रहेंगे | पंचम दिवस अर्थात भगवान महावीर स्वामी के जन्मकल्याणक के दिन अनेक कार्यक्रम आयोजित किए गए है | इस दिन प्रभात फेरी एवं नवकारसी के बाद सामूहिक स्नात्र पूजा जैन मंदिर में की जाएगी | प्रात: 7 बजे विहार सेवा ग्रुप द्वारा वेदमाता गायत्री गौशाला में गायों को गुड व चुनी खिलाया जाएगा | प्रात: 8.30 बजे बाजे गाजे के साथ प्रभु का भव्य वरघोड़ा निकाला जाएगा जो की शहर के मुख्य मार्गों से होता हुआ जैन मंदिर में आकर समाप्त होगा | नगर सजावट, वरघोड़ा एवं प्रभात फेरी की व्यवस्था संभालने का दायित्व श्री धर्मरक्षक शांतिनाथ जैन मण्डल को दिया गया है | वरघोड़ा के पश्चात महावीर यूथ फाउंडेशन द्वारा अहिंसा बाइक रैली निकाली जाएगी, जो महावीर स्वामी के सिद्धांतों को जन जन तक पहुंचाने का कार्य करेगी | बरघोड़ा के पश्चात ही स्वामी सट कल्याणक की पूजा भी जैन मंदिर में रखी गई है | दोपहर 12.30 बजे से गिरनार नवाणु यात्रियों के परिजनों एवं ट्रस्ट व कार्यकारिणी सदस्यों की तरफ से स्वामी वात्सल्य रखा गया है | दोपहर को भी विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं | दोपहर 2 बजे ट्रस्ट मण्डल एवं कार्यकारिणी सदस्यों द्वारा सरकारी अस्पताल में फल वितरण किया जाएगा | दोपहर 2 बजे महावीर यूथ फाउंडेशन द्वारा नेहरू चौक में छाछ वितरण किया जाएगा | दोपहर 2 बजे से वर्धमान ग्रुप द्वारा गांधी चौक में आम भंडारा रखा गया है | इस दिन रात्रि 8.00 बजे महावीर इंटरनेशनल द्वारा आश्रम परिसर में भक्तिगीत स्पर्धा का आयोजन किया गया है एवं उसी मंच में जैन श्री संघ द्वारा मेघावी जैन बच्चों का सम्मान भी किया जाएगा | श्री सुधर्म जैन महिला मण्डल द्वारा प्रात: 7.15 बजे महावीर भवन में प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित की गई है | उक्त जानकारी देते हुए जैन श्री संघ के सचिव सीए रितेश गोलछा नें बताया की प्रतिदिन 8.30 बजे जैन मंदिर में प्रभु भक्ति रखी गई है | उन्होंने बताया की प्रभात फेरी में प्रतिदिन पुरस्कार एवं प्रभावना वितरित किया जाएगा | इस दिन शाम को सभी से अपने घर एवं दुकान के सामने दीपक जलाने, स्वागत बैनर एवं ध्वजा लगाने की अपील की गई है | महावीर जन्मकल्याणक के अवसर पर 3 अप्रैल को सभी जैन संस्थान बंद रहेंगे |

Related Articles

Back to top button