छत्तीसगढ़प्रमुख खबरें

दुर्ग में टला बड़ा हादसा! शिवा इंफ्रारेड फैक्ट्री में भड़की आग, दमकल की टीम ने पाया काबू

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

दुर्ग। दुर्ग जिले के अरसनारा स्थित शिवा इंफ्रारेड प्राइवेट लिमिटेड फैक्ट्री में देर रात आग लगने से हड़कंप मच गया। फैक्ट्री की एक यूनिट में अचानक उठी आग की लपटों ने बड़े हादसे की आशंका पैदा कर दी। हालांकि, सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे अग्निशमन दल ने तत्परता दिखाते हुए आग पर काबू पा लिया और उसे दूसरी यूनिटों तक फैलने से रोक दिया।

फैक्ट्री की एक यूनिट में अचानक भड़की आग

जानकारी के मुताबिक, घटना मंगलवार-बुधवार की दरम्यानी रात करीब 12:27 बजे की है। नंदिनी थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले अरसनारा स्थित शिवा इंफ्रारेड फैक्ट्री की एक यूनिट में अचानक आग लग गई। घटना की जानकारी मिलते ही अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवा की टीम तत्काल रवाना हुई और मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का अभियान शुरू किया। अग्निशमन कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर नियंत्रण हासिल किया। टीम की तेजी और सूझबूझ के चलते आग फैक्ट्री के दूसरे हिस्सों और आसपास के क्षेत्र तक नहीं पहुंच सकी। इससे संभावित बड़ा नुकसान टल गया।

समय रहते आग पर पाया काबू

राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। समय रहते आग पर काबू पाने से फैक्ट्री परिसर में एक बड़े हादसे की आशंका टल गई। फिलहाल आग लगने के कारण और संपत्ति को हुए नुकसान के संबंध में विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है।

गिरधारी नगर में घर के भीतर एलपीजी सिलेंडर में लगी आग

इधर दुर्ग शहर के मोहन नगर थाना क्षेत्र के गिरधारी नगर में भी आगजनी की घटना हो गई। यहां एक घर में रखे एलपीजी सिलेंडर में अचानक आग लग गई। सूचना मिलते ही अग्निशमन दल प्रभारी भगवती बंजारे अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। आग की गंभीरता को देखते हुए दमकल कर्मियों ने घर के भीतर प्रवेश कर जलते हुए सिलेंडर की आग बुझाई। इसके बाद सिलेंडर को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया और आसपास के क्षेत्र को भी सुरक्षित किया।

Related Articles

Back to top button