क़ृषि व्यापार एवं रोजगारप्रमुख खबरें

सोने और चांदी की कीमतों में फिर तेजी, जानें 24 नवंबर को दिल्ली-मुंबई समेत बड़े शहरों के भाव

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

सोमवार को जोरदार तेजी के बाद मंगलवार, 24 नवंबर को भी अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना और चांदी की कीमतों में बढ़त देखने को मिली। सोने के साथ चांदी की चमक भी बढ़ी है। इसका असर घरेलू सर्राफा बाजार पर भी दिखाई दे रहा है।ऐसे में अगर आप शादी-ब्याह या निवेश के लिए सोना-चांदी खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो पहले अपने शहर के ताजा भाव जरूर जान लें। 24 नवंबर 24 कैरेट सोने की कीमत 1,26,640 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने का भाव 1,16,087 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया। वहीं चांदी की कीमत 1,54,960 रुपये प्रति किलोग्राम रही।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने-चांदी की कीमतों में उछाल

अंतरराष्ट्रीय बाजार में मंगलवार को COMEX पर सोने का भाव 0.47 फीसदी की बढ़त के साथ 3,668.5 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। वहीं, चांदी की कीमत में 0.63 फीसदी की तेजी आई और यह 43.455 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार करती दिखी।स्पॉट मार्केट में भी दोनों धातुओं का प्रदर्शन सकारात्मक रहा। सोना करीब 0.4 फीसदी बढ़कर 3,645.29 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया, जबकि चांदी में 1.2 फीसदी की तेजी दर्ज की गई और इसका भाव 43.55 डॉलर प्रति औंस रहा।

भारत में 24 और 22 कैरेट सोने का भाव

Bullion.co.in के उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक, भारत में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,26,640 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने का भाव 1,16,087 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया। वहीं, चांदी की कीमत 1,54,960 रुपये प्रति किलोग्राम रही।

बड़े शहरों में आज सोने के दाम

शहरवार 24 कैरेट सोने की कीमतें (प्रति 10 ग्राम)

शहर कीमत (रुपये)
मुंबई 126410
दिल्ली 126190
चेन्नई 126770
कोलकाता 126240
बेंगलुरु 126510
हैदराबाद 126610

महानगरों में चांदी की कीमत

999 फाइन चांदी के शहरवार भाव (प्रति किलोग्राम)

शहर कीमत (रुपये)
मुंबई 154680
दिल्ली 154410
चेन्नई 155130
कोलकाता 154470
बेंगलुरु 154800
हैदराबाद 154920

MCX पर सोना और चांदी दोनों महंगे

घरेलू वायदा बाजार में सोमवार, 23 नवंबर को सोने और चांदी की कीमतों में अच्छी तेजी देखने को मिली। MCX पर दिसंबर एक्सपायरी वाला गोल्ड फ्यूचर 3.5 फीसदी की बढ़त के साथ 1,25,996 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ।दूसरी ओर, चांदी ने सोने से बेहतर प्रदर्शन किया। सिल्वर फ्यूचर में करीब 4.3 फीसदी की तेजी आई और यह 1,54,217 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुआ।

खरीदारी से पहले इन बातों का रखें ध्यान

सोने और चांदी के भाव में शहर, स्थानीय टैक्स और बाजार की परिस्थितियों के अनुसार अंतर हो सकता है। आभूषण खरीदते समय मेकिंग चार्ज और लागू GST भी बिल में जुड़ते हैं। इसलिए खरीदारी करने से पहले स्थानीय ज्वेलर से अंतिम कीमत की पुष्टि जरूर कर लें।

Related Articles

Back to top button