छत्तीसगढ़ताजा खबरप्रमुख खबरें

22 वीं राज्यस्तरीय खेल प्रतियोगिता के अंडर 14 क्रिकेट प्रतियोगिता में बिलासपुर संभाग ने जीता गोल्ड, कप्तान अयानवीर रहे मैन ऑफ द टूर्नामेंट

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

बिलासपुर । 22 वीं राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता में संभागीय क्रिकेट प्रतियोगिता में बिलासपुर संभाग ने गोल्ड मेडल जीता।
आज का मुकाबला रायपुर संभाग और बिलासपुर संभाग के मध्य खेला गया, जिसमें रायपुर ने पहले टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया । रायपुर ने 20 ओवर में 124 रन बनाए । बिलासपुर संभाग ने महज 15 ओवर में 125 रनों के लक्ष्य को पूरा कर लिया।
इस तरह बिलासपुर संभाग ने कप्तान अयानवीर सिंह भाटिया के नेतृत्व में गोल्ड जीता । बिलासपुर की ओर से अयानवीर सिंग भाटिया ने सबसे ज्यादा 47 रन बनाए ,साथ ही पीयूष चंद्रा ने 40 रनों का योगदान दिया। इस मैच के मैन ऑफ द मैच शानदार बल्लेबाजी करने वाले खिलाड़ी अयानवीर रहे ।


मैन ऑफ द मैच का अवार्ड अयानवीर सिंह भाटिया को मिला। अयानवीर सिंह भाटिया पूरे प्रदेश में अंडर 14 के किसी भी स्तर पर सबसे कम उम्र के कप्तान रहे। प्रतियोगिता में ऑल राउंडर की भूमिका अदा करने पर मैन ऑफ द टूर्नामेंट का खिताब भी अयानवीर को मिला।
आज के आखिरी मुकाबले में जीत के साथ बिलासपुर संभाग ने गोल्ड जीता । जिसमे उनके कप्तान अयानवीर सिंह भाटिया का टीम को विजेता बनाने में अहम रोल रहा । जिन्होंने पूरे टूर्नामेंट में एक जिम्मेदारी के साथ अहम आल राउंडर की भूमिका अदा की । उन्होंने बल्ले से शानदार 180 रन बनाए साथ ही साथ 5 विकेट ,2 रन आउट और 2 कैच भी लपके । जिसके लिए उन्होंने मैन ऑफ द टूर्नामेंट का खिताब से नवाजा गया । पूरे टूर्नामेंट के दौरान अयान की कप्तानी और बल्लेबाजी की खूब तारीफ हुई ।
पूरे टूर्नामेंट में एकलौता शतक भी अयानवीर सिंह भाटिया के बल्ले से आया टूर्नामेंट के पहले मैच में उन्होंने शानदार नाबाद 111 रन बस्तर के खिलाफ बनाये ।
कप्तान अयानवीर सिंह भाटिया
बिलासपुर संभाग की टीम के बेहतरीन प्रदर्शन में फाउंडेशन अकैडमी के खिलाड़ियों का दबदबा बना रहा।
पूरे टूर्नामेंट में बिलासपुर संभाग ने शानदार प्रदर्शन कर गोल्ड जीता इस संभाग की टीम मैं फाउंडेशन क्रिकेट एकेडमी के खिलाड़ियों का बोलबाला रहा जिसमें प्रमुख रूप से कप्तान अयानवीर सिंह भाटिया,पीयूष चंद्रा,आर्यन सिंह,अंश कोरी ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन कर प्रदर्शन कर अकैडमी का मान बढ़ाया।

Related Articles

छत्तीसगढ़प्रमुख खबरें

डाक अदालत का आयोजन 22 सितम्बर को, ग्राहकों की शिकायतों पर प्रत्यक्ष परिचर्चा

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रायपुर। कार्यालय मुख्य पोस्टमास्टर जनरल, छत्तीसगढ़ परिमण्डल रायपुर के द्वारा डाक सेवाओं से संबंधित ग्राहकों की शिकायतों पर प्रत्यक्ष परिचर्चा / वर्चुअल करके उनका समाधान करने हेतु परिमण्डल स्तर पर “डाक अदालत का आयोजन दिनॉक 22.09.2022 दिन गुरूवार, समय शाम 04.00 बजे आयोजन किया जाना निश्चित किया गया है । डाक सेवाओं से संबंधित समस्त शिकायतें जैसे डाक वस्तुओं का वितरण काउंटर सेवाएं लघुबचत योजनाऍ (आरडी / बचत बैंक / बचत पत्र इत्यादि) रजिस्ट्री मनीआर्डर, व्हीपी पार्सल, एक्सप्रेस पार्सल, स्पीड पोस्ट, मनीआर्डर, डाक जीवन बीमा एवं ग्रामीण डाक जीवन बीमा
से संबंधित शिकायतों का समाधान डाक अदालत में किया जायेगा । डाक ग्राहक अपनी शिकायतें यदि कोई हो तो प्रकरण से पूर्ण विवरण सहित कार्यालय मुख्य पोस्टमास्टर जनरल, छत्तीसगढ़ परिमण्डल रायपुर को दिनॉक 19.09.2022 को दोपहर 02.00 बजे तक प्रस्तुत करें । उक्त दिनॉक के पश्चात् प्राप्त शिकायतों को इस अदालत में शामिल नहीं किया जायेगा ।
डाक अदालत का आयोजन कार्यालय मुख्य पोस्टमास्टर जनरल, छत्तीसगढ़ परिमण्डल, रायपुर जीपीओ बिल्डिंग द्वितीय तल, जय स्तंभ चौक रायपुर में स्थित कार्यालय में किया जायेगा ।

Related Articles

Back to top button