प्रमुख खबरेंमनोरंजन स्वास्थ्य एवं स्पोर्ट्सराष्ट्रीय

जय शाह लगातार दूसरी बार निर्विरोध आईसीसी चेयरमैन बने

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

मुंबई। जय शाह लगातार दूसरी बार इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) के चेयरमैन बने हैं। आईसीसी के बोर्ड और कमेटी की बैठकों में उन्हें निर्विरोध चुना गया। इंडोनेशिया के बाली में हुई बैठक में डायरेक्टर्स ने जय शाह को फिर चेयरमैन बनाने का प्रस्ताव दिया था। जय शाह लगातार दो बार यह पद संभालने वाले दूसरे भारतीय हैं।

बता दें जय शाह 2024 में पहली बार आईसीसी के चेयरमैन बने थे। उन्होंने न्यूजीलैंड के ग्रेग बार्कले की जगह ली थी। 36 साल के जय शाह ढ्ढष्टष्ट के सबसे कम उम्र के चेयरमैन बने थे। शाह ने कहा कि आईसीसी चेयरमैन के रूप में काम करना बड़ी जिम्मेदारी है। मैं दुनिया भर में क्रिकेट को आगे बढ़ाने के लिए सभी सदस्यों के साथ मिलकर काम करता रहूंगा। 2028 लॉस एंजिलिस ओलिंपिक में क्रिकेट की वापसी हमारे लिए नए दर्शकों तक पहुंचने का बड़ा मौका है।हमें क्रिकेट का भविष्य मजबूत बनाना है। इसके लिए खिलाडिय़ों, फैंस, कमर्शियल पार्टनर्स और खेल से जुड़े सभी लोगों के हितों का ध्यान रखना होगा।

Related Articles

Back to top button