होटल कारोबारी दीपक टंडन-पत्नी बरखा के खिलाफ FIR, संपत्ति पर कब्जे और धमकी देने का आरोप

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
छत्तीसगढ़ । रायपुर में होटल कारोबारी दीपक टंडन और उनकी पत्नी बरखा टंडन के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। आर्ट ऑफ लिविंग की छत्तीसगढ़ प्रमुख सरिता बाजपेयी ने दोनों के खिलाफ तेलीबांधा थाने में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में VIP रोड स्थित होटल वेलकम की संपत्ति पर कब्जा करने, ताला तोड़कर जबरन प्रवेश करने और नगर निगम की सील तोड़ने जैसे आरोप लगाए गए हैं।
ताला तोड़कर संपत्ति में घुसने का आरोप
सरिता बाजपेयी की शिकायत के मुताबिक, होटल वेलकम की संपत्ति में कथित तौर पर जबरन प्रवेश किया गया। आरोप है कि इसके लिए ताला तोड़ा गया और नगर निगम की ओर से लगाई गई सील भी तोड़ी गई। शिकायतकर्ता ने संपत्ति पर कब्जे की कोशिश का भी आरोप लगाया है।
गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी की शिकायत
शिकायत में यह भी कहा गया है कि सरिता बाजपेय को संपत्ति में प्रवेश करने से रोका गया। इस दौरान कथित तौर पर गाली-गलौज की गई और जान से मारने की धमकी भी दी गई। मामले की शिकायत मिलने के बाद तेलीबांधा थाना पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत FIR दर्ज कर ली है।
दीपक टंडन को रायपुर लाने की तैयारी
मामले में दीपक टंडन को ट्रांजिट रिमांड पर लेकर रायपुर लाने की तैयारी की जा रही है। पुलिस मामले से जुड़े आरोपों और घटनाक्रम की जांच कर रही है। फिलहाल FIR में लगाए गए आरोपों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।


