अब पटवारी आर पार की लड़ाई में-50 पटवारी के निलंबन से पूरे प्रदेश में आक्रोश-AAP का समर्थन-विजय झा, प्रदेश प्रवक्ता

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
रायपुर। छत्तीसगढ़ राजस्व पटवारी संघ द्वारा विगत 15 दिनों से जारी अनिश्चितकालीन आंदोलन के दौरान राज्य सरकार द्वारा कोई समझौता चर्चा पहल न कर आदोलनकारिर्यों पर दमनात्मक कार्यवाही की जा रही है। आम आदमी पार्टी प्रदेश प्रवक्ता विजय कुमार झा ने कहा है कि प्रदेश में लगभग 50 पटवारी को निलंबित कर दिया गया है। तूता धरना स्थल से आंदोलनकारियों को खदेड़ा गया है। आंदोलन का नेतृत्व करने वाले प्रदेश अध्यक्ष भागवत प्रसाद कश्यप को भी निलंबित कर दिया गया है। श्री झा ने आरोप लगाया है कि सरगुजा जिले में कांग्रेसी अधिकारी आज भी पदस्थ है, जो कांग्रेस पार्टी को समर्थन कर रहे हैं। सबसे ज्यादा निलंबन सरगुजा में किया गया है। रायपुर राजधानी तूता से हटाए गए पटवारी अभी दोपहर भाठागांव बस स्टैंड स्थित हनुमान मंदिर में हनुमान चालीसा का पाठ कर रहे हैं। श्री झा ने कहा है कि आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री वर्तमान विधायक श्री मुकेश अहलावत छत्तीसगढ़ दौरे पर हैं। वे आज सोमवार को दुर्ग जिले के दौरे पर है। वहां साइंस कॉलेज मैदान के पास आंदोलनकारी पटवारी के आंदोलन का समर्थन करने के लिए धरना स्थल पहुंचे हैं। उनके साथ दुर्ग जिले के नेता मेहरबान सिंह व अन्य पदाधिकारी शामिल है। आप पार्टी के प्रमुख प्रवक्ता सूरज उपाध्याय,कार्यकारी अध्यक्ष देवलाल नरेटी, अभिषेक मिश्रा, प्रियंका शुक्ला इमरान खान परमानंद जांगड़े कलावती मार्को, के ज्योति, ज्योति तिवारी, सागर क्षीरसागर, शिव शर्मा, मीडिया प्रभारी मिहीर कुर्मी, नंदन सिंह,पी एस पन्नू, सुरेंद्र बिसेन,वीरेंद्र पवार, विनोद चंद्राकर आदि ने निलंबन की कार्यवाही को प्रशासनिक दादागिरी बताते हुए यह अधिकारी कमला सर्कस जैसे सरकार को डुबाने में हनुमानजी द्वारा बनाए गए सेतु बंद की भांति कार्य कर रहे हैं। आप नेताओं ने निलंबन व दमनात्मक कार्यवाही की निंदा की है।



