पांच दिवसीय गायत्री पुस्तक मेला 24 से 28 दिसंबर तक

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
कोंडागांव। जिले में गायत्री परिवार द्वारा विचारों के माध्यम से समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने और जन-जन तक जीवनोपयोगी साहित्य पहुंचाने के उद्देश्य से कोंडागांव में पांच दिवसीय विराट पुस्तक मेले का आयोजन किया जाएगा। युग निर्माण योजना, मथुरा के तत्वावधान में विचारक्रांति अभियान के अंतर्गत आयोजित यह पुस्तक मेला 24 से 28 दिसंबर 2026 तक चलेगा।
आयोजन को सफल बनाने के लिए जिला समन्वय समिति ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। मेले के सुचारू संचालन के लिए विभिन्न दायित्वों के निर्वहन के लिए 10 समितियों के गठन की प्रक्रिया जारी है। इस संबंध में चिखलपुटी आश्रम, कोंडागांव में जिला स्तरीय गोष्ठी आयोजित की गई। इसमें जिला समन्वय समिति कोंडागांव द्वारा सर्वसम्मति से मेले की व्यवस्थाओं को लेकर समितियों का गठन किया गया। आयोजन में जिले के पांच ब्लाक कोंडागांव, बड़ेराजपुर, माकड़ी, केशकाल और फरसगांव की सहभागिता रहेगी। पुस्तक मेले के माध्यम से क्षेत्रवासियों को जीवनोपयोगी साहित्य प्राप्त करने का अवसर मिलेगा।


