चार प्रशिक्षु एसआई को मिला दो माह के लिए थानों का स्वतंत्र प्रभार

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
गरियाबंद। पुलिस अधीक्षक कार्यालय से 26 अक्टूबर 2026 को जारी दो अलग-अलग आदेशों के तहत थाना प्रभारियों, उपनिरीक्षकों और प्रधान आरक्षकों सहित कर्मचारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। जिनमें चार प्रशिक्षु उपनिरीक्षकों को दो माह के लिए विभिन्न थानों में स्वतंत्र प्रभार देकर व्यावहारिक प्रशिक्षण की जिम्मेदारी दी गई है।
पुलिस अधीक्षक गरियाबंद के हस्ताक्षर से जारी आदेश के मुताबिक उप- निरीक्षक (प्रशिक्षु) श्रद्धा थाना प्रभारी राजिम संबद्ध लोक अभियोजन से थाना प्रभारी-पीपरछेड़ी, हेमंत कुमार साहू थाना प्रभारी फिंगेश्वर संबद्ध लोक अभियोजन से थाना प्रभारी-इंदागांव, दीप कुमार इकेश्वर थाना-छुरा संबद्ध लोक अभियोजन से थाना प्रभारी पायलीखण्ड (जुगाड़) तथा मुकेश कुमार बंजारे थाना पाण्डुका संबद्ध लोक अभियोजन थाना प्रभारी-शोभा की जिम्मेदारी सौंपी गई है। सभी को दो माह के लिए स्वतंत्र प्रभार दिया गया है। यह आदेश पुलिस मुख्यालय रायपुर और नेताजी सुभाषचंद्र बोस राज्य पुलिस अकादमी, चंदखुरी के निर्देशों के अनुपालन में जारी आदेश क्रमांक 5051 के तहत सौंपा गया है।
निरीक्षक ओमप्रकाश यादव थाना प्रभारी पायलीखण्ड (जुगाड़) से रक्षित केन्द्र संबद्ध प्रभारी नक्सल सेल, निरीक्षक पवन वर्मा थाना प्रभारी शोभा से रक्षित केन्द्र संबद्ध प्रभारी शिकायत शाखा/जिला विशेष शाखा, उप-निरीक्षक दिलीप मेश्राम थाना प्रभारी इंदागांव से थाना-देवभोग, उप-निरीक्षक जितेन्द्र कुमार विजयवार थाना प्रभारी पीपरछेड़ी से रक्षित केन्द्र गरियाबंद, प्रआर-372 नारायण सिंह राजपूत थाना-पीपरछेड़ी से रक्षित केन्द्र गरियाबंद तथा प्रआर-263 दुलेश्वर बघेल थाना-मैनपुर संबद्ध कैम्प दर्रीपारा से चौकी-बिन्द्रानवागढ़ बनाए गए है।



