विराट-अनुष्का मुंबई में भजन कॉन्सर्ट में झूमे, अब तक 8 बार वृंदावन जाकर संत प्रेमानंद से मिल चुके

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
मुंबई। विराट कोहली और अनुष्का शर्मा रविवार को मुंबई में कृष्णा दास के कीर्तन में पहुंचे। दोनों भक्ति गीत गाते दिखे। इसका वीडियो वायरल है। 13 सेकेंड के इस वीडियो में अनुष्का ताली बजाते और भक्ति मंत्रों के साथ गाते नजर आईं। विराट कुछ देर कैमरे की ओर देखने के बाद फिर भक्ति संगीत में शामिल हो गए। विराट-अनुष्का कीर्तन में जाने से पहले गेटवे ऑफ इंडिया पहुंचे थे। यह कार्यक्रम कृष्णा दास के भारत दौरे का हिस्सा था।
पहले भी कृष्णा दास के कीर्तन में शामिल हो चुके हैं विराट-अनुष्का
यह पहली बार नहीं है, जब विराट और अनुष्का कृष्णा दास के कीर्तन में शामिल हुए हैं। दोनों जुलाई 2026 में लंदन के यूनियन चैपल में हुई एक प्रार्थना सभा में भी पहुंचे थे। दोनों को भारत और विदेशों में आध्यात्मिक जगहों पर जाते और धार्मिक कार्यक्रमों में शामिल होते देखा गया है।
संत प्रेमानंद से भी मिलने जाते हैं विराट-अनुष्का
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा संत प्रेमानंद महाराज के भक्त हैं और कई बार वृंदावन में उनके दर्शन के लिए जा चुके हैं। पिछली बार दोनों गुरु पूर्णिमा से पहले 22 जुलाई को नए आश्रम यमुना विहार कुंज पहुंचे थे। दोनों चेहरे पर मास्क लगाकर नंगे पांव आश्रम के अंदर गए। बारिश के चलते रास्ते में कीचड़ था। विराट, अनुष्का का हाथ थामकर चलते नजर आए थे।



