किसान करेंगे कावेरी बीज कंपनी कार्यालय का घेराव
अब तक नहीं हुआ किसानों को भुगतान

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
छत्तीसगढ़ बीज कंपनी से. प्रभावित किसानों का आवश्यक बैठक भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के प्रदेश अध्यक्ष तेजराम विद्रोही के विशेष उपस्थिति में पन्नालाल टावर महासमुंद में सम्पन्न हुआ जिसमें 23 अक्टूबर को कावेरी बीज कंपनी के रायपुर स्थिति कार्यालय को घेरने का निर्णय लिया गया है।
बैठक में उपस्थित किसानों कृष्ण कुमार चंद्राकर, भोजराम साहू, पंकजमणी चंद्राकर, रोशन चंद्राकर, महेन्द्र बंजारे, केशव राम पाल, अनिल चंद्राकर, बंशी साहू, प्रवीण चंद्राकर, आदि किसानों ने कहा कि महासमुंद, रायपुर, बेमेतरा, बलौदाबाजार आदि जिलों के सैकड़ों किसानों एवं मजदूरों का लगभग चार करोड़ रूपये का भुगतान कंपनी द्वारा नहीं किया गया है। इसलिए 23 अक्टूबर 2026 को महासमुंद से रायपुर कावेरी बीज कंपनी के रायपुर स्थिति कार्यालय को घेरने को बाध्य हो रहे हैं।
इससे पहले प्रसंस्करण प्लांट घेरने निकले थे किसान
किसान अपनी मांग को लेकर पिछले 20 फरवरी 2026 को धनेली स्थिति प्रसंस्करण प्लांट घेरने के लिए महासमुंद से ट्रेक्टर लेकर बड़ी संख्या में किसान और मजदूर रायपुर के लिए निकले थे जिसे प्रशासन ने आश्वासन देते हुए बेलसोंडा के पास से समझा बुझाकार वापस कर दिए थे।
भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष तेजराम विद्रोही ने कहा कि प्रशासन के आश्वसन के सात महीने बाद भी अब तक कोई समाधान नहीं निकला और न ही किसानों को भुगतान हो पाया है । किसानों के प्रतिनिधि मंडल ने 8 अक्टूबर को सहायक संचालक कावेरी बीज कंपनी रायपुर को पत्र के माध्यम से अवगत कराया था कि 15 अक्टूबर तक किसानों को भुगतान कर दिया जाए परन्तु उनके ओर से किसी प्रकार भुगतान देने के संबंध में कोई कार्यवाही नहीं की गई जिससे किसानों व मजदूरों में भारी आक्रोश है।


