नया रायपुर में अग्रवाल समाज के ट्रस्ट द्वारा यूनिवर्सिटी हेतु भूमि पूजन

रायपुर को महाराजा अग्रसेन चैरिटेबल ट्रस्ट के नवीन शैक्षणिक परिसर का भूमि पूजन विधिवत एवं हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। इस शुभ अवसर पर सभी ट्रस्टीगण, अग्रवाल समाज, प्रबंधन एवं समस्त स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे। यह आयोजन संस्थान की शैक्षणिक विकास यात्रा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में देखा जा रहा है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
नया रायपुर के प्राइम लोकेशन पर आकार लेने जा रहा यह नवीन शैक्षणिक परिसर शिक्षा के क्षेत्र में एक नई शुरुआत का प्रतीक है। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों को आधुनिक शैक्षणिक सुविधाओं, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और समग्र व्यक्तित्व विकास के बेहतर अवसर प्रदान करना है। यह परिसर विद्यार्थियों की शैक्षणिक प्रतिभा, रचनात्मकता, कौशल एवं नवाचार को प्रोत्साहित करने के साथ-साथ उन्हें भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
महाराजा अग्रसेन चैरिटेबल ट्रस्ट की यह पहल शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्टता, आधुनिकता और प्रगतिशील सोच के प्रति संस्थान की प्रतिबद्धता को दर्शाती है। नवीन परिसर के निर्माण से न केवल विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण प्राप्त होगा, बल्कि नया रायपुर में उच्च शिक्षा के विकास को भी नई दिशा मिलेगी।
यह भूमि पूजन केवल एक नए परिसर के निर्माण की शुरुआत नहीं, बल्कि ज्ञान, प्रगति और उज्ज्वल भविष्य की ओर बढ़ते एक नए शैक्षणिक अध्याय का शुभारंभ है।


