स्मृति बोलीं..कप्तानी के दबाव में नहीं बदलेगा बैटिंग का अंदाज

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
रायपुर– जिम्बाब्वे के साथ मैच खेलने रायपुर पहुंची भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तना स्मृति मंधाना ने मीडिया से बातचीत में कहा कि कप्तानी के दबाव में उनका अंदाज नहीं बदलेगा। वह पहले की तरह अपने शॉट खेलेंगी और टीम के लिए रन बनाने पर ध्यान देंगी।स्मृति ने ये भी कहा कि कप्तानी मिलने से उनकी बल्लेबाजी की सोच नहीं बदलेगी। फील्डिंग के दौरान वह कप्तान की भूमिका निभाएंगी, लेकिन बल्लेबाजी करते समय उनका ध्यान रन बनाने पर रहेगा।
स्मृति ने माना कि भारतीय टीम पिछले दो टी-20 वर्ल्ड कप में नॉकआउट में जगह नहीं बना पाई थी। यह टीम के लिए निराशाजनक रहा। हालांकि, उन्होंने कहा कि भारतीय टीम में क्षमता की कमी नहीं है। टी-20 क्रिकेट में बेहतर प्रदर्शन के लिए छोटे-छोटे सुधार भी बड़ा अंतर पैदा कर सकते हैं।
उन्होंने बताया कि टीम की सभी खिलाड़ी फिटनेस, फील्डिंग, गेंदबाजी और बल्लेबाजी में सुधार के लिए गंभीरता से काम कर रही हैं। टीम का जोर इन सभी क्षेत्रों में करीब 10 प्रतिशत सुधार करने पर है, ताकि टी-20 क्रिकेट में बेहतर प्रदर्शन किया जा सके।


