छत्तीसगढ़प्रमुख खबरें

20 साल का रिश्ता, 14 दिनों का यादगार सफर अनूप बंसल बोले रायगढ़ की अग्रसेन जयंती पूरे देश में अनूठी

युवाओं के आइकन है अनूप बंसल

रायगढ़ की 14 दिवसीय महाराजा श्री अग्रसेन जयंती ने इस बार भव्य आयोजनों के साथ समाज की एकजुटता और आपसी सहयोग की नई मिसाल पेश की। आयोजन के सफल समापन के बाद संयोजक अनूप बंसल ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि रायगढ़ जैसी अग्रसेन जयंती पूरे हिंदुस्तान में कहीं नहीं होती। उनके लिए यह आयोजन केवल एक जिम्मेदारी नहीं, बल्कि जीवनभर याद रहने वाला अनुभव बन गया है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

अनूप बंसल ने बताया कि वह पिछले 20 वर्षों से अग्रसेन जयंती से जुड़े हुए हैं। पहले वह प्रतियोगी और खिलाड़ी के रूप में इसमें हिस्सा लेते थे, लेकिन इस वर्ष संयोजक की जिम्मेदारी मिलने से उन्हें आयोजन को एक अलग नजरिए से समझने का अवसर मिला। उन्होंने कहा कि इन 14 दिनों में पूरा अग्र समाज एक परिवार की तरह नजर आया, जहां हर व्यक्ति ने अपनेपन और समर्पण के साथ अपनी भूमिका निभाई।

70 से अधिक प्रतियोगिताओं ने बढ़ाया उत्साह

जयंती के दौरान 70 से अधिक प्रतियोगिताओं के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों और विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। बच्चों, युवाओं, महिलाओं और वरिष्ठजनों की भागीदारी ने हर कार्यक्रम को खास बनाया। सुबह से देर रात तक उत्साह का माहौल बना रहा। वहीं, शोभायात्रा में उमड़ी भीड़, मातृशक्ति की सहभागिता और युवाओं के जोश ने आयोजन की भव्यता को और बढ़ा दिया।

टीमवर्क और एकजुटता बनी आयोजन की पहचान

अनूप बंसल ने आयोजन समिति के प्रत्येक सदस्य, वरिष्ठजनों और सहयोगियों के योगदान की सराहना की। उन्होंने कहा कि सभी सदस्यों ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरी निष्ठा से निभाया। आपसी तालमेल और विश्वास के चलते इतना बड़ा आयोजन बिना किसी विवाद के सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। उन्होंने इस सफलता का श्रेय किसी एक व्यक्ति को देने के बजाय पूरे अग्र समाज को दिया।

संयोजक ने अग्रबंधुओं, मातृशक्ति, युवाओं, बच्चों, प्रायोजकों, मीडिया प्रतिनिधियों और रायगढ़ के नागरिकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समाज का विश्वास उनकी ताकत और लोगों का प्रेम उनकी सबसे बड़ी पूंजी है।

उन्होंने उम्मीद जताई कि महाराजा श्री अग्रसेन जी के आदर्शों पर चलते हुए समाज की यह एकता, आपसी विश्वास और सहयोग आगे भी कायम रहेगा। साथ ही, सामूहिक प्रयासों से रायगढ़ और समाज को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की दिशा में काम जारी रहेगा।

Related Articles

Back to top button