छत्तीसगढ़प्रमुख खबरें

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर हरलीन ने हॉकी अकादमी के खिलाडिय़ों से की मुलाकात

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रायपुर। भारतीय महिला क्रिकेट टीम की अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खिलाड़ी हरलीन देओल ने खेल एवं युवा कल्याण विभाग की रायपुर आवासीय हॉकी अकादमी के खिलाडिय़ों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने सभी खिलाडिय़ों से आत्मीय संवाद किया और अपने खेल जीवन के अनुभव साझा किए। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का प्रतिनिधित्व करने वाली खिलाड़ी से मिलकर अकादमी के बच्चों में विशेष उत्साह देखने को मिला। उप मुख्यमंत्री तथ खेल एवं युवा कल्याण मंत्री अरुण साव और छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ की पहल पर हरलीन देओल हॉकी अकादमी आई थीं। राज्य के युवा खिलाडिय़ों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सफलता प्राप्त करने वाली खिलाड़ी के अनुभवों से परिचित कराने तथा उन्हें अपने खेल जीवन में उत्कृष्टता हासिल करने के लिए प्रेरित करने हरलीन अकादमी पहुंची थीं।

खिलाडिय़ों के साथ बिताए यादगार पल
मुलाकात और बातचीत के दौरान हरलीन देओल ने प्रत्येक खिलाड़ी के साथ व्यक्तिगत रूप से फोटो खिंचवाया और उनके साथ समय बिताया। खिलाडिय़ों ने उनके साथ बातचीत की और उनके अनुभवों से सीखने का अवसर प्राप्त किया। उनके साथ बिताए गए ये पल अकादमी के बच्चों के लिए यादगार बन गए।

खेल अधिकारी और प्रशिक्षक रहे मौजूद:

इस अवसर पर खेल अधिकारी शिवराज साहू, हॉकी प्रशिक्षक रश्मि तिर्की, सॉफ्टबॉल प्रशिक्षक टी.एन. रेड्डी सहित खेल एवं युवा कल्याण विभाग के अन्य अधिकारी एवं प्रशिक्षक उपस्थित रहे। सभी ने खिलाडिय़ों को नियमित अभ्यास करने, अकादमी में उपलब्ध सुविधाओं का पूरा लाभ उठाने तथा अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से प्रदेश और देश का नाम रोशन करने के लिए प्रोत्साहित किया।
खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने की दिशा में पहल
उप मुख्यमंत्री अरुण साव के प्रयासों तथा छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ के सहयोग से आयोजित यह कार्यक्रम प्रदेश में खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने और विभिन्न खेलों के खिलाडिय़ों के बीच अनुभवों के आदान-प्रदान को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। आवासीय खेल अकादमियों में खिलाडिय़ों को प्रशिक्षण और खेल सुविधाओं के साथ-साथ सफल खिलाडिय़ों के अनुभवों से सीखने का अवसर मिलना उनके समग्र विकास में काफी सहायक है। ऐसे संवादात्मक कार्यक्रम युवा खिलाडिय़ों में आत्मविश्वास बढ़ाने, बड़े लक्ष्य निर्धारित करने और राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर छत्तीसगढ़ तथा भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए प्रेरित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

Related Articles

Back to top button