छत्तीसगढ़प्रमुख खबरें

21 अक्टूबर को होगी महासमुन्द में किसानों का महाबइठका सभी फसलों के लिए हो न्यूनतम समर्थन मूल्य में खरीदी की कानूनी गारंटी



रायपुर, 17 / 10 / 2022- दिल्ली सीमाओं पर चले ऐतिहासिक किसान आंदोलन की दो प्रमुख मांगें थीं । पहली माग किसान , कृषि और आम उपभोक्ता विरोधी तथा कॉर्पोरेट समर्थक कानूनों को निरस्त करना और दूसरी मांग स्वामीनाथन आयोग की सिफारिशों के अनुसार सभी कृषि उपजों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य की कानूनी गारंटी देना । जिससे किसानों को बारहों माह अपनी फसल का दाम न्यूनतम समर्थन मूल्य से कम न मिले । केन्द्र की मोदी सरकार , उत्तर प्रदेश और हरियाणा की भाजपा सरकारों की सक्रिय भागीदारी से थोपे गए राज्य आतंक के जरिये शुरू से ही आंदोलन को बाधित करने की पूरी कोशिश की थी । मोदी सरकार द्वारा राज्य आतंक और गोदी मीडिया की से गलत सूचना व फर्जी अभियान आंदोलन के दौरान जारी रहा । लेकिन साहसी किसानों की बहादुरी और दृढ़ संकल्प के आगे मोदी सरकार के सारे मंसूबे ध्वस्त हो गए । परंतु आज भी किसानों के ऊपर दमनकारी नीतियों का तलवार लटका हुआ है । कानून वापस लेने के बाद आज तक न्यूनतम समर्थन में फसल खरीदी की कानूनी गारंटी बाकी है । केन्द्र एवं राज्य सरकारों द्वारा मेहनतकश मजदूर किसान और आम जनता को चुनावी वायदों में उलझाया गया उनके द्वारा किये गये वायदे आज तक अधूरे हैं किसानों को राहत मिलने के बजाय उनके सामने फसल उत्पादन करने से लेकर अपनी फसल का वाजिब दाम पाने के लिए लगातार संकट गहराते जा रहें हैं । खाद , बीज , दवाईयों दामों में बढ़ौतरी ने किसानों का आर्थिक हालत बद से बदतर कर दिया है । ऐसे परिस्थिति में कृषि और किसानों की वर्तमान हालत और न्यूनतम समर्थन मूल्य की कानूनी गारंटी जरूरी क्यों है इस संबंध में व्यापक चर्चा , किसानों की एकजूटता और आगामी रणनीति के लिए छत्तीसगढ़ किसान मजदूर महासंघ ( संयुक्त किसान मोर्चा के बैनर तले 21 अक्टूबर 2022 दिन शुक्रवार को दिन के 11 बजे से शाम 5 बजे तक कृषि उपज मंडी महासमुन्द में किसान महाबइतका का आयोजन किया गया है जिसमें सभी किसान , मजदूर , छात्र युवा , बुध्दिजीवियों , पत्रकारों आम नागरिकों को हम आमंत्रित करते हैं कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में उपस्थित होकर हमारी एकजूटता को मजबूती प्रदान करें ।
केन्द्र सरकार से हमारी मांगें है- 1. स्वामीनाथन आयोग की सिफारिशों के अनुसार सभी फसलों का लागत से डेढ़ गुणा न्यूनतम समर्थन मूल्य तय हो 2. सभी कृषि उपजों को बारहों माह न्यूनतम समर्थन मूल्य में खरीदी की कानूनी गारंटी दो । 3. प्रधानमंत्री किसान सम्मान राशि का लाभ सभी किसानों को अनिवार्य रूप से प्रदान किया जाये । 4. प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ सभी पात्र हितग्राहियों को प्रदान किया जाये तथा सभी बकाया किस्त की राशि तत्काल प्रदान की जाये । 5 यूरिया , डीएपी जैसे सभी प्रकार की खाद की उपलब्ता बढ़ायी जाये कालाबाजारी पर रोक लगायी जाये ।
राज्य सरकार से हमारी मांगें है- 1. सहकारी समितियों के माध्यम से किसानों का दाना दाना धान खरीदी जाये । 2. भाजपा सरकार की दो साल का धान का बोनस किसानों को प्रदान किया जाये । 3 . चिटफंड कंपनियों से किसान , मजदूर , एवं आम अभिकर्ता / निवेशकों की राशि वापस दिलाया जाये । 4 . छत्तीसगढ़ में किसान आयोग का गठन किया जाये । 5 प्रधानमंत्री आवास योजनान्तर्गत बकाया सभी किस्त हितग्राहियों को शीघ्र प्रदान की जाये ताकि अधूरे आवास का निर्माण पूरा किया जा सके तथा योजना से वंचित गरीब किसान मजदूरों आवास हेतु स्वीकृति प्रदान किया जाये । 6. ऋणी एवं अऋणी सभी किसानों को सहकारी समितियों में खाद की पर्याप्त मात्रा उपलब्ध करायी जाये । 7. राईस मीलरों द्वारा खरीदे गए धान का बकाया भुगतान किया जाए । 8 हसदेव अरण्य क्षेत्र में कोयला उत्खनन एवं रहवासियों के विस्थापन पर रोक लगाओ । 9 राजधानी और जिला स्तर पर किसान भवन का निर्माण किया जाये 10 बारदाना समस्या की स्थायी निराकरण के लिए जूट मील की स्थापना किया जाये । 11. कृषि उपज मंडियों में सौदा पत्रक को समाप्त किया जाए तथा सौदा पत्रक के नाम से अब तक हुए भ्रष्टाचार की जांच किया जाये । 12. कर्जमाफी से वंचित सभी किसानों का कर्ज माफ किया जाये । 13 कृषि उपज मंडी एवं सहकारी समितियों में आम निर्वाचन द्वारा प्रतिनीधियों का चुनाव किया जाये । 14. जंगली सूवर को वन्य प्राणी अधिनियम से बाहर किया जाये । 15. लखौली रेलवे पुल निर्माण के कारण जलभराव से हुए किसानों के फसल नुकसान का एक साल से लंबित मुआवजा प्रदान करो । 16. सड़क में गड्ढों के कारण दुर्घटना के लिए जिम्मेदार अधिकारियों के ऊपर कार्यवाही किया जाये । अन्य मांगे जो महाबइतका में आयेगी उसे सम्मिलित कर प्रस्ताव के रूप में राज्य से संबंधित विषयों को ज्ञापन के रूप में मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ सरकार और केन्द्र से संबंधित विषयों को ज्ञापन के रूप में केन्द्र सरकार को सौंपी जायेगी ।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

पत्रकार वार्ता को तेजराम विद्रोही संयोजक मंडल सदस्य छत्तीसगढ़ किसान मजदूर महासंघ, जागेश्वर जुगनू चन्द्राकर संयोजक किसान भुगतान संघर्ष समिति महासमुन्द्र लक्ष्मीनाराण चन्द्राकर अध्यक्ष छत्तीसगढ़ अभिकर्ता/निवेशक कल्याण संघ, अजय राहू संयोजक किसान भुगतान संघर्ष समिति सांकरा, पवन सक्सेना सदस्य कृषक बिरादरी ने संबोधित किया।

Related Articles

छत्तीसगढ़ताजा खबरप्रमुख खबरें

किसानों का महाबइठका 21 अक्टूबर को महासमुंद में

रायपुर। छत्तीसगढ़ किसान मजदूर महासंघ से जुड़े संगठनों की बैठक शनिवार को मंथन हाल रायपुर में सम्पन्न हुआ जिसमें महासमुंद में किसान महाबइठका करने का निर्णय लिया गया है जिसमें प्रदेश भर के किसान जुटेंगे।
किसान महाबइठका आयोजक कमेटी के संयोजक तेजराम विद्रोही छत्तीसगढ़ किसान मजदूर महासंघ के संयोजक मंडल सदस्य जागेश्वर जुगनू चन्द्राकर ने कहा कि केन्द्र एवं राज्य सरकारों द्वारा मेहनतकश मजदूर किसान और आम जनता को चुनावी वायदों में उलझाया गया है उनके द्वारा किये गये वायदे आज तक अधूरे हैं किसानों को राहत मिलने के बजाय उनके सामने फसल उत्पादन करने से लेकर अपनी फसल का वाजिब दाम पाने के लिए लगातार संकट गहराते जा रहें हैं । खाद , बीज , दवाईयों के दामों में बढ़ौतरी ने किसानों का आर्थिक हालत बद से बदतर कर दिया है । ऐसे परिस्थिति में कृषि और किसानों की वर्तमान हालत और न्यूनतम समर्थन मूल्य की कानूनी गारंटी जरुरी क्यों है इस संबंध में व्यापक चर्चा , किसानों की एकजूटता और आगामी रणनीति के लिए छत्तीसगढ़ किसान मजदूर महासंघ ( संयुक्त किसान मोर्चा) के बैनर तले 21 अक्टूबर 2022 दिन शुक्रवार को दिन के 10 बजे से शाम 5 बजे तक कृषि उपज मंडी महासमुन्द में किसान महाबइठका का आयोजन किया गया है। केन्द्र सरकार से मांगें है- 1. स्वामीनाथन आयोग की सिफारिशों के अनुसार सभी फसलों का लागत से डेढ़ गुणा न्यूनतम समर्थन मूल्य तय हो 2. सभी कृषि उपजों को बारहों माह न्यूनतम समर्थन मूल्य में खरीदी की कानूनी गारंटी दो 3. प्रधानमंत्री किसान सम्मान राशि का लाभ सभी किसानों को अनिवार्य रूप से प्रदान किया जाये । 4. प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ सभी पात्र हितग्राहियों को प्रदान किया जाये तथा सभी बकाया किस्त की राशि तत्काल प्रदान की जाये। 5. यूरिया , डीएपी जैसे सभी प्रकार की खाद की उपलब्धता बढ़ायी जाये कालाबाजारी पर रोक लगायी जाये । राज्य सरकार से मांगें है- 1. सहकारी समितियों के माध्यम से किसानों का दाना- दाना धान खरीदी किया जाये । 2. भाजपा सरकार की दो साल का धान का बोनस किसानों को प्रदान किया जाये । 3. चिटफंड कंपनियों से किसान , मजदूर एवं आम अभिकर्ता / निवेशकों की • राशि वापस दिलाया जाये। 4. छत्तीसगढ़ में किसान आयोग का गठन किया जाये एवं राजधानी तथा जिला स्तर में किसान भवन का निर्माण किया जाए। 5. राईस मिलरों द्वारा किसानों से खरीदे गए धान की बकाया भुगतान शीघ्र किया जाए। 6.प्रधानमंत्री आवास योजनान्तर्गत बकाया सभी किस्त हितग्राहियों को शीघ्र प्रदान की जाये ताकि अधूरे आवास का निर्माण पूरा किया जा सके तथा योजना से वंचित गरीब किसान मजदूरों को आवास हेतु स्वीकृति प्रदान किया जाये । 7 . ऋणी एवं अऋणी सभी किसानों को सहकारी समितियों में खाद की पर्याप्त मात्रा उपलब्ध करायी जाये।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

बैठक में किसान भुगतान समिति पिथौरा के संयोजक अजय कुमार साहू, सदस्य बृज कुमार, अखिल भारतीय क्रांतिकारी किसान सभा छत्तीसगढ़ के उपाध्यक्ष मदन लाल साहू, कोषाध्यक्ष उत्तम कुमार, सहसचिव ललित कुमार, कृषक बिरादरी के सदस्य पवन सक्सेना, किसान संघर्ष समिति बिलासपुर के संयोजक श्याम मूरत कौशिक, सिक्ख संगठन से पलविंदर सिंह पन्नू, हरिंदर सिंह सन्धु, पिछड़ा वर्ग संगठन से डॉ ईश्वर दान आसिया,जागो किसान आंदोलन के संयोजक रघुनंदन साहू, सदस्य वेगेंद्र सोनबेर, आरंग किसान संगठन से तामेश्वर साहू आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

प्रमुख खबरेंराष्ट्रीय

21 साल की तपस्या के बाद हुनर और भाग्य धुलीचंद को ले आया हॉट सीट पर; कौन बनेगा करोड़पति को मिला सीज़न 14 का पहला कंटेस्टेंट

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रायपुर। खेल शुरू हो चुका है! सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन का प्रतिष्ठित शो कौन बनेगा करोड़पति अपने 14वें सीजन के साथ वापसी कर रहा है। पहले एपिसोड में दुर्ग, छत्तीसगढ़ के धुलीचंद अग्रवाल इस सीज़न के पहले कंटेस्टेंट के रूप में नजर आएंगे। 21 साल के धुलीचंद अपने शहर में एक प्रोफेसर हैं और वे फास्टेस्ट फिंगर फर्स्ट राउंड में हॉट सीट पर पहुंचेंगे। इस शो के शानदार होस्ट श्री अमिताभ बच्चन केबीसी सीज़न 14 के पहले कंटेस्टेंट का स्वागत करेंगे, जहां दर्शकों का जोश देखने लायक होगा।

‘आज़ादी के गर्व का महापर्व’ के रूप में पहले एपिसोड का आगाज़ 7 अगस्त को होगा, जहां भारत के स्पोर्ट्स आइकॉन्स – एमसी मैरी कॉम (पद्म विभूषण) और सुनील छेत्री (पद्मश्री) और भारत के रक्षकों – मेजर डी. पी. सिंह (कारगिल युद्ध के दिग्गज) और कर्नल मिताली मधुमिता (सेना मेडल गैलेंट्री पुरस्कार से सम्मानित) और बॉलीवुड के परफेक्शनिस्ट और पद्मभूषण विजेता आमिर खान का स्वागत किया जाएगा। इस सीज़न में आज़ादी की 75 वीं वर्षगांठ के सम्मान में 7.5 करोड़ रुपए की ‘तिलस्मी तिजोरी’ और 75 लाख रुपए का ‘धन अमृत’ पेश किया जाएगा। इतना ही नहीं, इस सीज़न में वीडियो ए फ्रेंड, 50:50 और ऑडियंस पोल जैसी लाइफलाइंस की भी जोरदार वापसी होगी।

इस एपिसोड में ऐसे बहुत-से पल होंगे, जो इस रोमांचक नए सीज़न की एक जोरदार शुरुआत साबित होंगे! इसमें कंटेस्टेंट की हॉट सीट की कश्मकश होगी, साथ ही श्री बच्चन यह बताएंगे कि कैसे होस्ट के रूप में उन्हें सिर्फ 10 रुपए प्राप्त होंगे। पहले एपिसोड में दर्शक एक बार फिर बिग बी का मजेदार पक्ष देखेंगे, जहां कंटेस्टेंट्स के साथ उनकी गज़ब की जुगलबंदी देखने को मिलेगी। इतना ही नहीं, हॉट सीट के प्रतिभागियों की रंग-बिरंगी कहानियां भी सुनने को मिलेंगी। धुलीचंद जी भी अपनी बातों से सभी को इम्प्रेस कर लेंगे। धुलीचंद जी बताएंगे कि कैसे उन्होंने इस शो तक पहुंचने के लिए 21 वर्षों तक संघर्ष किया और हर बार वो रिजेक्ट हो गए, लेकिन फिर भी उन्होंने हिम्मत नहीं हारी। वो अमिताभ बच्चन को यह कहकर इम्प्रेस कर देंगे कि किस तरह उनकी बहन हर दिन मंदिर में अपने भाई के चुने जाने के लिए ईश्वर से प्रार्थना करती थीं और किस तरह उनके भाई टेलीविजन के सबसे बड़े गेम शो के लिए तैयारी करते थे।

इस खास एपिसोड का समापन भी बड़ा शानदार होगा, जहां एक कंटेस्टेंट 75 लाख रुपए के ‘धन अमृत’ वाले पड़ाव पर पहुंचेगा। क्या वो यह प्रतिष्ठित राशि जीतने वाले पहले कंटेस्टेंट होंगे?

जानने के लिए केबीसी 14 का पहला एपिसोड जरूर देखिए! देखिए कौन बनेगा करोड़पति 14, सोमवार 8 अगस्त रात 9 बजे, सिर्फ सोनी एंटरटेनमेंट टेलिविजन पर।

Related Articles

Back to top button