सरकारी स्कूल से 300 किलो सरिया चोरी करने वाला आराेपी गिरफ्तार

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
कांकेर। जिले की चारामा थाना पुलिस ने सरकारी स्कूल से सरिया चोरी के मामले में बुधवार काे एक आरोपी इतवारी मंडावी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से चोरी किया गया करीब 300 किलो सरिया बरामद किया गया है। 6 सितंबर को शासकीय प्राथमिक शाला नयापारा, लखनपुरी में चोरी की शिकायत दर्ज कराई गई थी। स्कूल परिसर में शौचालय निर्माण के लिए करीब 300 किलो लोहे का सरिया रखा गया था। अज्ञात चोर इसे चोरी कर ले गए थे।
शिकायत के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर आरोपी के पतासाजी के दाैरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने इतवारी मंडावी (38) पिता पंचलाल मंडावी निवासी चंदेरीभाटा, दल्लीराजहरा, जिला बालोद को हिरासत में लिया। आराेपी र्वतमान में लखनपुर, चारामा में रह रहा था। पूछताछ में इतवारी मंडावी ने स्कूल से सरिया चोरी करने की बात कबूल कर लिया है। उसने चोरी किए गए सरिया को कटर मशीन से छोटे-छोटे टुकड़ों में काट दिया था और अपने घर में छिपाकर रखा था, पुलिस ने सरिया जब्त कर लिया है।



