श्री सीमंधर स्वामी जैन मंदिर भैरव सोसायटी में महावीर स्वामी का पालना महोत्सव व 14 स्वप्नों का पूजन कल

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
रायपुर। खरतरगच्छाधिपति आचार्य जिनमणिप्रभ सूरीश्वर जी द्वारा प्रतिष्ठित सीमंधर स्वामी जैन मंदिर भैरव सोसायटी में महावीर जन्मवांचन के अवसर पर पालना महोत्सव व 14 स्वप्नों का पूजन 11 सितम्बर शुक्रवार को धूमधाम से मनाया जाएगा । प्रभु महावीर स्वामी पालना जी का पूजन सीमंधर स्वामी मंदिर में प्रात: 9 बजे रमेश जी अनुराग जी अंकिता गोलछा परिवार करेगा 12 सितम्बर को गोलछा निवास अमलीडीह में पालना जी की भक्ति होगी । सीमंधर स्वामी जैन मंदिर व दादाबाड़ी ट्रस्ट के अध्यक्ष संतोष बैद व महासचिव महेन्द्र कोचर ने बताया कि जब भगवान महावीर स्वामी मातारानी त्रिशला के गर्भ में आते हैं उस रात्रि माता 14 महास्वप्न देखती है । आज अमावस्या दादागुरुदेव की बड़ी पूजा के अवसर पर प्रात: 10 बजे से स्वप्नों के लाभार्थी परिवारों श्वेत हस्ती – संतोष जी सरला जी बैद , वृषभ – पदम चंद जी कमल जी अनिल जी गोलछा , सिंह – महेन्द्र कुमार तरुण कुमार मानस गौरव कल्प गर्वित प्रेरित कोचर , लक्ष्मी देवी – तिलोकचंद शांतिलाल अशोक कुमार बरडिय़ा , पुष्पों की माला – संजय कुमार अजय कुमार पारख , पूर्ण चन्द्रमा – मनोहर मल जी पुगलिया रायपुर मेडिकल , दैदिप्यमान सूर्य – माया देवी राजेन्द्र जी यश महिमा जयदीप सेठिया , ध्वजा – तारा देवी खेमराज बैद , स्वर्ण कलश – गुलाब चंद सोहनलाल टीकम जी सपना गोलछा , कमल सरोवर – इन्दर चंद जी जय कुमार विजय कुमार सांखला , क्षीरसागर – जितेन्द्र अंजली गोलछा , देवविमान – प्रदीप कुमार जी प्रणव जी बोथरा , नयापारा राजिम , रत्नों की राशि – स्मृतिशेष भीखमचन्द जी कोठारी के आत्मश्रेयार्थ पुष्पादेवी कोठारी , आनंदम सिटी , निरधुम अग्नि – राजेश जी करुणा जी कुशल सिंघी , अरिहंत हाईट द्वारा पूजन कर महोत्सव मनाया जाएगा । मंजू कोठारी ने बताया कि प्रभुभक्ति के अवसर पर रात्रि 8 बजे सेसीमंधर स्वामी जैन मंदिर में शताब्दी व ऐषणा ढ़ेलडिया माँ बेटी ने सुमधुर भजनों की जुगलबंदी पेश की । 11 सितम्बर को अंतरिक्ष जी पार्श्व भक्त मण्डल द्वारा 14 स्वप्नों के पूजन निमित्ते प्रभुभक्ति होगी । प्रभुभक्ति के लाभार्थी जीवनलाल जी डॉ योगेश खुशी बंगानी परिवार हैं ।



