छत्तीसगढ़प्रमुख खबरें

विश्व हिंदू परिषद स्थापना दिवस पर हुआ भव्य कार्यक्रम आयोजित, श्रद्धालुओं को दिखाई गई हनुमान अंश फिल्म

स्थापना उद्देश्य एवं सामाजिक भूमिका पर हुआ विचार-विमर्श

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

गौरेला। विश्व हिंदू परिषद के स्थापना दिवस के अवसर पर गौरेला स्थित मरही माता मंदिर में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित समाजजनों के समक्ष विश्व हिंदू परिषद की स्थापना के उद्देश्य, विचारधारा एवं सामाजिक भूमिका पर विस्तारपूर्वक विचार-विमर्श किया गया।कार्यक्रम के पश्चात विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के तत्वावधान में दुर्गेश चित्र मंदिर में सभी सनातनी श्रद्धालुओं के लिए हनुमान अंश फिल्म का नि:शुल्क प्रदर्शन किया गया। फिल्म देखने के लिए बड़ी संख्या में स्थानीय श्रद्धालु एवं समाजजन उपस्थित रहे। इस अवसर पर समाज के वरिष्ठजनों की गरिमामयी उपस्थिति रही, जिनमें जयप्रकाश शिवदासानी, बृजलाल राठौर, संदीप जायसवाल, सन्नी अगवानी एवं पीयूष अग्रवाल प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

स्थापना दिवस कार्यक्रम का संचालन विश्व हिंदू परिषद जिला मंत्री प्रकाश साहू ने किया। मुख्य वक्ता के रूप में विभाग संयोजक सागर पटेल ने संगठन के उद्देश्य एवं सामाजिक दायित्वों पर अपने विचार रखे। कार्यक्रम में जिला सह मंत्री निखिल परिहार, प्रिया त्रिवेदी, सरिता राठौर, रविंद्र केवट, शुभम गुप्ता, देवांश तिवारी, अनुराग पाण्डेय, बृजेश पुरी, उत्तम राय, मौसम ताम्रकार, संदीप सिंघई, राकेश दुबे, सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान संगठनात्मक विस्तार के क्रम में अभिषेक जायसवाल को गौरेला नगर संयोजक का दायित्व प्रदान किया गया। कार्यक्रम के समापन अवसर पर उपस्थित श्रद्धालुओं एवं कार्यकर्ताओं ने धर्म, संस्कृति एवं समाजहित के कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाने तथा हिंदू समाज की एकता एवं जागरण के लिए सक्रिय रूप से कार्य करने का संकल्प लिया।

Related Articles

Back to top button