छत्तीसगढ़प्रमुख खबरें

टैंकर से भिड़ी यात्री बस, कोई जनहानि नहीं

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रायपुर। गुरुवार की सुबह भाठागांव बस स्टेशन से कवर्धा जाने के लिए निकली सीजी 04 ई 3376 रायपुर ओवरब्रिज पार करके जैसे ही ग्लोबल हॉस्पिटल के सामने पहुंची वह सड़क किनोर खड़ी टैंकर से अनियंत्रित होकर जा भिड़ी। गनीयत यह रही बस में 7 ही यात्री सवार थे और इस दुर्घटना में किसी को चोट नहीं पहुंची वरना बड़ा हादसा हो सकता था। टैंकर से टक्कर होने के बाद बस चालक ने बस को नियंत्रित करने का भरसक प्रयास किया लेकिन वह यात्री बस स्टॉप में जा घुसा और बस स्टॉप का ढांसा क्षतिग्रस्त हो गया वहीं बस के सामने का हिस्सा टूट गया। सूचना मिलते ही डीडीनगर पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Back to top button