एच1एन1 संक्रमण के अब तक 158 मामले आए सामने, 37 मरीजों का चल रहा इलाज

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू, एच1एन1 संक्रमण के अब तक 158 मामले सामने आ चुके हैं जिसमें रायपुर में सबसे ज्यादा 66 मरीज मिले हैं, इनमें 58 मरीज ठीक हो चुके हैं जबकि 8 एक्टिव केस हैं। प्रदेश में कुल 121 मरीज रिकवर हो चुके हैं और 37 मरीजों का इलाज चल रहा है। राहत की बात है कि अब तक एच1एन1 से किसी मौत की जानकारी नहीं है।
स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक प्रदेश में एक दिन में 6 नए एच1एन1 पॉजिटिव मरीज मिले हैं। इसके साथ ही कुल संक्रमितों की संख्या 158 हो गई है। इनमें से 121 मरीज डिस्चार्ज या होम आइसोलेशन के बाद रिकवर हो चुके हैं। जिलेवार स्थिति देखें तो रायपुर में सबसे ज्यादा 66 पॉजिटिव केस हैं इनमें 58 मरीज रिकवर हो चुके हैं और 8 एक्टिव केस हैं। बिलासपुर में 20, दुर्ग में 17, रायगढ़ में 10 और धमतरी व कोरबा में 9-9 पॉजिटिव मरीज मिले हैं। राजनांदगांव में 4, बस्तर और बेमेतरा में 3-3 तथा कांकेर, जांजगीर-चांपा, जशपुर, महासमुंद, सक्ती, सूरजपुर सहित कई जिलों में भी एच1एन1 के मामले सामने आए हैं।वर्तमान में एक्टिव केस की बात करें तो दुर्ग में सबसे ज्यादा 9 मरीज उपचाराधीन हैं। रायपुर में 8, कोरबा में 4, रायगढ़ में 3, राजनांदगांव और बस्तर में 2-2 तथा कुछ अन्य जिलों में 1-1 एक्टिव मरीज हैं। रिपोर्ट के मुताबिक प्रदेश में एच1एन1 से अब तक कोई मौत दर्ज नहीं हुई है।



