छत्तीसगढ़प्रमुख खबरें

स्वानंदी वंजारी नेशनल डांस चैंपियन

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रायपुर। महाराष्ट्र मंडल के सभासद अंकुर वंजारी की 13 वर्षीय बेटी स्वानंदी वंजारी ने राष्ट्रीय नृत्य स्पर्धा में जूनियर केटेगरी के भरतनाट्यम युगल श्रेणी में विजेता होने का गौरव हासिल किया है। डांस में उनकी पार्टनर अध्वैदा एस. नायर थीं। इससे पहले भी स्वानंदी ने कई राज्य व राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में विजेता व उप विजेता की ट्राफी जीत चुकीं हैं।
यह प्रतियोगिता लखीराम अग्रवाल मोमेरियल ऑडिटोरियम बिलासपुर में 29 अगस्त को आयोजित की गई थी। इसमें छत्तीसगढ़ की अनेक प्रतिभाओं के अलावा कई राज्यों की नृत्यांगनाओं ने भी सहभागिता की। दीनदयाल उपाध्याय नगर निवासी स्वानंदी की इस सफलता पर महाराष्ट्र मंडल के अध्यक्ष अजय मधुकर काले, उपाध्यक्ष गीता श्याम दलाल, सचिव चेतन गोविंद दंडवते सहित समूची कार्यकारिणी और डांस एंड क्राफ्ट समिति की समन्वयक रचना ठेंगड़ी, महिला प्रमुख अनिता लांगे, पुरुष प्रमुख शेखर क्षीरसागर ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य का कामना की है।

Related Articles

Back to top button