छत्तीसगढ़प्रमुख खबरें
पूर्व सीएम के पीए रहे केके चंद्रवंशी के आवास पर ईडी की दबिश

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
भिलाई। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के कार्यकाल में उनके निज सचिव रहे केके चंद्रवंशी के भिलाई-3 स्थित आवास पर मंगलवार सुबह प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम पहुंची। दो वाहनों में पहुंचे अधिकारियों ने आवास पर जांच शुरू की। कार्रवाई की खबर फैलते ही इलाके में हलचल बढ़ गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार ईडी की टीम आवास पर दस्तावेजों और अन्य सामग्री की जांच कर रही है। हालांकि, यह कार्रवाई किस प्रकरण से संबंधित है और अधिकारी किन दस्तावेजों या वित्तीय लेन-देन की पड़ताल कर रहे हैं, इसका आधिकारिक विवरण फिलहाल सामने नहीं आया है। तलाशी पूरी होने के बाद ही कार्रवाई से जुड़ी विस्तृत जानकारी स्पष्ट हो सकेगी।



