छत्तीसगढ़प्रमुख खबरें

भाजपा नेता दुर्गाशंकर मिश्रा 6 साल के लिए हुए पार्टी से बाहर, प्रदेश महामंत्री ने जारी किया आदेश

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर। जिले के भाजपा नेता दुर्गाशंकर मिश्रा को 6 साल के लिए पार्टी की सदस्यता से निष्कासित कर दिया गया है। उन पर लगातार पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलग्र रहने के आधार पर यह कार्रवाई की गई। भाजपा छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री नवीन मार्कंडेय द्वारा यह आदेश जारी किया गया। दुर्गाशंकर मिश्रा भरतपुर-सोनहत विधायक रेणुका सिंह के करीबी माने जाते हैं। वर्तमान में वे भरतपुर ब्लॉक के विधायक प्रतिनिधि के रूप में कार्यरत हैं। यह कार्रवाई कर भाजपा शीर्ष नेतृत्व द्वारा पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं को यह संदेश दिया गया है कि संगठन विरोधी गतिविधियों में लिप्त रहने वालों को पार्टी बर्दाश्त नहीं करेगी, चाहे वह कोई भी हो।

बता दें कि दुर्गाशंकर मिश्रा एमसीबी जिले के कद्दावर नेता माने जाते हैं। वे पूर्व में जनपद उपाध्यक्ष व भाजपा जिला उपाध्यक्ष रह चुके हैं। वर्तमान में वे भरतपुर ब्लॉक में भरतपुर-सोनहत विधायक रेणुका सिं के प्रतिनिधि के रूप में कार्यरत थे। दुर्गाशंकर मिश्रा पर क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं ने उन्हें परेशान करने तथा पार्टी की बैठकों को बार-बार प्रभावित करने का आरोप लगाया था। इसकी शिकायत विधायक के अलावा प्रदेश नेतृत्व से की गई थी। इसके बाद भी वे लगातार पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल हो रहे थे। इससे क्षेत्र में भाजपा की जहां गुटबाजी सामने आ रही थीं, वहीं कार्यकर्ताओं को भी परेशान होना पड़ रहा था।

Related Articles

Back to top button