छत्तीसगढ़प्रमुख खबरें

मेकाहारा के इमरजेंसी वार्ड में लगी आग, बन गया अफरा-तफरी का माहौल

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रायपुर। राजधानी रायपुर के सबसे बड़े शासकीय डॉ. भीमराव अंबेडकर स्मृति अस्पताल (मेकाहारा) के इमरजेंसी वार्ड में मंगलवार की दोपहर अचानक आग लग गई। आग लगने से अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। लेकिन अस्पताल के डॉक्टरों, स्टाफ और सुरक्षा कर्मियों की सूझबूझ से वार्ड में भर्ती मरीजों और उनके रिश्तेदारों को तुरंत सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट किया गया। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की गाडिय़ां मौके पर पहुंची। फिलहाल, दमकल कर्मी आग बुझाने में जुटे हुए हैं। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। राहत की बात यह है कि अब तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं मिली है।
अग्निशमन अधिकारी पुष्पराज सिंह ने बताया कि आग पर पूरी तरह से कंट्रोल कर लिया गया है। एसी फटने की आशंका है। बिजली सप्लाई बंद कर मुआयना किया जाएगा, तभी वजह स्पष्ट हो पाएगी।

बता दें कि इससे पहले भी मेकाहारा अस्पताल में सर्जरी के दौरान एसी का कंप्रेसर फटने से आग लग गई थी। उस समय मरीज का ऑपरेशन चल रहा था। घटना के बाद अस्पताल में अफरा-तफरी मच गई थी। काफी मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड की तीन गाडिय़ों ने आग पर काबू पाया था और अब फिर से यह घटना घटित हो गई।

Related Articles

Back to top button