छत्तीसगढ़प्रमुख खबरें

25, 26 जुलाई को लायन्स डिस्ट्रिक्ट का शपथ ग्रहण समारोह एवं केबिनेट मीटिंग

रायपुर। लायन्स डिस्ट्रिक्ट शपथ ग्रहण समारोह एवं केबिनेट मीटिंग लायन्स क्लब इंटरनेशनल के डिस्ट्रिक्ट 3233 सी सत्र 2026-27 के लिए बनी डिस्ट्रिक्ट कैबिनेट का वृहद शपथ ग्रहण समारोह और प्रथम केबिनेट मीटिंग 25व 26 जुलाई को राजधानी रायपुर के होटल बेबीलॉन कैपिटल में आयोजित की जा रही है । इस सत्र के लिए डि. गवर्नर एम जे एफ लायन रिपुदमन पुसरी, प्रथम वाईस डि गर्वनर ला. पवन मलिक ,द्वितीय वाईस डि गर्वनर ला. अनिल अग्रवाल एवं निवृतमान डि. ग. ला. विजय अग्रवाल हैं। इनके अलावा डि. केबिनेट सेक्रेटिज़, केबिनेट कोषाध्यक्ष, डि. गवर्नर टीम, माइक्रो केबिनेट, रीजन चेयरपर्सन्स, जोन चेयरपर्सन्स और डि. चेयरपर्सन्स का शपथ ग्रहण होगा । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि निवृतमान अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष एवं एल सी आई एफ चेयरपर्सन लायन ए पी सिंह होंगे। आप कोलकाता के लायन सदस्य हैं,

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

जिन्होंने लायनवाद के माध्यम से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का मान- सम्मान बढ़ाया है। आपके अलावा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विभूषित अनेक पदाधिकारी इस समारोह में शिरकत कर रहे हैं । इनमें सर्व. पी.आई.डी. कोलकाता से लायन संगीता जटिया, दिल्ली से लायन जे पी सिंह, सिलीगुड़ी से लायन जी.एस. होरा, दिल्ली से ला. अरुणा ओसवाल, जयपुर से लायन विनोद लाडिया, पुणे से लायन द्वारका जालान, मुंबई से लायन राजू मनवानी, इंदौर से मल्टीपल कौंसिल चेयरपर्सन लायन कुलभूषण मित्तल लायन मनीष शाह और लायन प्रवीण वशिष्ठ शामिल हैं। इस लायन्स डिस्ट्रिक्ट 3233 सी में सम्पूर्ण छत्तीसगढ़, महाकौशल और विन्ध्य क्षेत्र के 152 क्लबों के 3240 से अधिक लायन सदस्य है। इस समारोह में लगभग 400 प्रतिनिधि भाग ले रहे हैं ।
इस दो दिवसीय आयोजन में लायन पदाधिकारियों और सदस्यों के लिए अनेक प्रशिक्षण सेमिनार ओर कार्यशालाएं आयोजित की जा रही है। आमंत्रित सभी पूर्व इंटरनेशनल डायरेक्टर्स और मल्टीपल कौंसिल चेयरपर्सन लायनवाद, नेतृत्व विकास, मिशन 1.5, आर्थिक अनुशासन जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर व्याख्यान, पैनल और इंटरेक्टिव डिस्कशन के माध्यम से प्रशिक्षण देंगे। मुख्य अतिथि लायन ए पी सिंह जी और लायन संगीता जटिया के दो अलग अलग मोटिवेशनल सेशन भी होंगे। इन ट्रेनिंग सेशन्स का समन्वय पूर्व डि. गवर्नर लायन

शैलेश अग्रवाल कर रहे है। समारोह में पी डी जी काउंसलिंग मीटिंग और प्रथम केबिनेट मीटिंग में इस सत्र की गतिविधियों और कार्ययोजनाओं par विस्तृत चर्चा होगी ।
शपथ ग्रहण समारोह के प्रारंभ में सर्व धर्म संभाव के रूप में सभी धर्मों के एक-एक प्रतिनिधि अपनी प्रस्तुतियां देंगे। एयरपोर्ट से मुख्य अतिथि को एक कार में रैली के साथ ससम्मान कार्यक्रम स्थल तक लाया जायेगा। 25 जुलाई को वे एक विशेष पत्रकार वार्ता में लायन जगत की महत्वपूर्ण जानकारियां देंगे। वे अवन्ति विहार स्थित ‘ आकांक्षा ‘ लायन्स इंस्टीट्यूट ऑफ लर्निंग एंड एंपावरमेंट की विजिट करेंगे, जहां मानसिक दिव्यांग बच्चों का लाने लेजाने के लिए 22 सीटर एक बस का लोकार्पण करेंगे। लगभग 21 लाख की यह बस स्व. श्रीमती कांता गौरी मुरलीधर भाई शाह की स्मृति में सौजन्यता से प्राप्त हुई है। समारोह पश्चात लायन ए पी सिंह लायन्स क्लब रायपुर प्रेरणा की एक स्थाई गतिविधि के उद्घाटन के लिए मंदिरहसौद रोड पर स्थित सेवा निकेतन जायेंगे, जहां दिव्यांगजनों के लिए व्यावसायिक प्रशिक्षण, कौशल विकास और पुनर्वास केंद्र का लोकार्पण करेंगे । लायन्स क्लब रायपुर वेस्ट के सदस्यों द्वारा प्रदत्त पूज्य श्री हनुमान जी महाराज भोजनशाला के लिए 06 लाख रुपए की एक टाटा एस वाहन लोकार्पित की जायेगी, जिसके साथ ही भोजन के लिए 30 किवंटल अनाज भी प्रदान किया जा रहा है। आयोजन स्थल पर मोबाइल कैंसर डिटेक्शन वाहन और सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण शिविर की भी व्यवस्था की गई है । डि. गवर्नर लायन रिपुदमन पुसरी जी ने यह घोषणा की है कि इस आयोजन और आगामी केबिनेट मीटिंग्स के आयोजन में प्रतिनिधियों के पंजीयन से प्राप्त सम्पूर्ण धनराशियों को डिस्ट्रिक्ट के स्थाई सेवा गतिविधियों पर ही खर्च किया जायेगा।

Related Articles

Back to top button