छत्तीसगढ़प्रमुख खबरें

हादसा या साजिश छत्तीसगढ़ में जली अवस्था में मिले दंपती के शव, ग्रामीणों ने जताई हत्या की आशंका; होगा खुलासा

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

छत्तीसगढ़।   के रायगढ़ जिले में एक बुजुर्ग दंपती के जले हुए शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। यह घटना धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र के क्रोन्धा गांव की है। सूचना मिलते ही पुलिस, फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वॉड मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गए हैं। मूलतः घरघोड़ा क्षेत्र के और मुड़ा गांव के निवासी मंगलू राम राठिया अपनी पत्नी पुनई बाई राठिया के साथ खेती के काम से क्रोन्धा गांव आए थे। बीती देर रात रहस्यमय तरीके से उनके मकान में आग लग गई। इस अग्निकांड में दोनों पति-पत्नी की मौत हो गई। आज सुबह इस घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।ग्रामीणों की सूचना के बाद धरमजयगढ़ पुलिस, फॉरेंसिक एक्सपर्ट के अलावा डॉग स्क्वॉड की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस हर पहलू से मामले की गहन जांच कर रही है। गांव के ग्रामीणों से भी पूछताछ की जा रही है।

हत्या की आशंका
गांव के ग्रामीणों ने इस पूरे मामले में हत्या की आशंका जताई है। उनका कहना है कि यह घटना जमीन विवाद से जुड़ी हो सकती है। ग्रामीणों के अनुसार, अज्ञात आरोपियों ने पहले दंपती की हत्या की होगी। फिर साक्ष्य मिटाने के लिए उनके घर को आग के हवाले कर दिया होगा। यह वारदात बीती रात को अंजाम दी गई होगी। पुलिस ने बताया कि घटना की जानकारी के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची। मर्ग पंचनामा के बाद दोनों शवों को पोस्टमाॅर्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि मौत के सही कारणों का पता पीएम रिपोर्ट के बाद ही चलेगा। फिलहाल, पुलिस सभी संभावित पहलुओं से जांच कर रही है और ग्रामीणों से पूछताछ जारी है।

Related Articles

Back to top button